विज्ञापन
This Article is From Apr 15, 2025

DC vs RR: कल दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स होंगी आमने-सामने, रॉयल्स को यह मैच जीतना ज़रूरी

राजस्थान रॉयल्स को यह मैच जीतना ज़रूरी है. वो इस सत्र की अंक तालिका में आठवें पायदान पर है. ऐसे में अगर आगे के एक-दो मैचों में उसकी हार होती है तो टूर्नामेंट में आगे रास्ता मुश्किल हो सकता है.

DC vs RR: कल दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स होंगी आमने-सामने, रॉयल्स को यह मैच जीतना ज़रूरी
आईपीएल 2025 सीज़न में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन नुमाया नहीं रहा है.

IPL 2025: लगातार चार मैच जीतने के बाद अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली टीम को मुंबई इंडियंस ने हरा दिया. इस हार के बाद दिल्ली शीर्ष स्थान से खिसककर दूसरे स्थान पर पहुंच गई. दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स छह में से सिर्फ दो मैच जीतकर आठवें स्थान पर है. संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है.

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली के लिये घरेलू क्रिकेट के दिग्गज करूण नायर ने पदार्पण करते हुए 40 गेंद में 89 रन बनाये. एक समय दिल्ली का स्कोर 11वें ओवर में एक विकेट पर 119 रन था लेकिन इसके बाद 74 रन के भीतर आखिरी नौ विकेट गंवा दिये. उसके तीन बल्लेबाज 19वें ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर रन आउट हुए और 12 रन से पराजय का सामना करना पड़ा.

दिल्ली के पास इस हार का दुख मनाने का समय नहीं है, क्योंकि दो दिन के भीतर ही उसे रॉयल्स के खिलाफ कल खेलना है.

दिल्ली के लिये एक बार फिर स्पिनर सफलता की कुंजी साबित हो सकते हैं

दिल्ली के लिये एक बार फिर स्पिनर सफलता की कुंजी साबित हो सकते हैं. पिछले मैच में हार के बावजूद कुलदीप यादव और 20 साल के विपराज निगम ने शानदार प्रदर्शन किया था. हालांकि अक्षर अभी उतना प्रभावित नहीं कर सके हैं और छह मैचों में 14 ओवर डालकर भी उन्हें विकेट नहीं मिली है. इसके अलावा उन्होंने 10 से अधिक की दर से प्रति ओवर रन दिये हैं.

बल्लेबाजी में भी वह छाप नहीं छोड़ पाये हैं. पिछले सत्र में आक्रामक प्रदर्शन करने वाले जैक फ्रेसर मैकगुर्क लय में नहीं हैं और अभी तक सिर्फ 46 रन बना पाये हैं.

फाफ डु प्लेसी चोट के कारण बाहर हैं इसलिए अब नायर की जगह टीम में पक्की लग रही है. मध्यक्रम में केएल राहुल ने दारोमदार संभाल रखा है. उनका साथ देने के लिये ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा और निगम हैं.

राजस्थान पर अच्छे प्रदर्शन का दबाव 

दूसरी ओर रॉयल्स के प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव है. यशस्वी जायसवाल सिर्फ पिछले मैच में आरसीबी के खिलाफ अर्धशतक बना सके हैं.  कप्तान सैमसन अभी तक अच्छी पारी नहीं खेल पाये जबकि रियान पराग और ध्रुव जुरेल का बल्ला भी खामोश है. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर महंगे साबित हुए हैं. संदीप शर्मा को छोड़कर कोई भी गेंदबाज रनगति पर अंकुश नहीं लगा पाया है.

यह भी पढ़ें - इंदिरा मीणा को गिरफ़्तार करने की मांग, भाजपा नेता की शर्ट फाड़ने के ख़िलाफ़ बौंली में जुटे भाजपाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com