विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2025

IPS पंकज चौधरी ने ADG रैंक के अफसर के ख‍िलाफ दर्ज कराया केस, मुख्‍य सच‍िव को भी क‍िया शाम‍िल 

IPS Pankaj Chaudhary: सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल यानी केट में उन्होंने वर्ष 1996 बैच के IPS संजीव कुमार नार्जरी के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है. 

IPS पंकज चौधरी ने ADG रैंक के अफसर के ख‍िलाफ दर्ज कराया केस, मुख्‍य सच‍िव को भी क‍िया शाम‍िल 
आईपीएस पंकज चौधरी ने अपने सीन‍ियर आईपीएस अफसर पर केस दर्ज कराया.

IPS Pankaj Chaudhary: राजस्‍थान कैडर के आईपीएस पंकज चौधरी एक बार‍ फ‍िर चर्चा में हैं. उन्होंने सीन‍ियर आईपीएस अध‍िकारी संजीव कुमार नार्जरी के ख‍िलाफ केस दर्ज कराया है. पंकज चौधरी ने संजीव नार्जरी पर जानबूझकर ग्रेड‍िंग कम करने का आरोप लगाया है. उन्होंने मुख्‍य सच‍िव को भी इस मामले में शाम‍िल क‍िया है. पंकज चौधरी 2009 बैच के आईपीएस ऑफ‍िसर हैं. 

जानबूझकर ग्रेड‍िंंग कम करने का आरोप   

पंकज चौधरी ने एडीजी रैंक के आईपीएस अध‍िकारी संजीव कुमार नार्जरी पर आरेप लगाया क‍ि  उन्होंने जानबूझकर पंकज चौधरी की ग्रेड‍िंग कम करके अंक‍ित क‍िया है. चौधरी का आरोप है क‍ि आईपीएस संजीव उनसे व्‍यक्‍त‍िग दुर्भावना रखते हैं, इसी वजह से उन्होंने ग्रेड‍िंग कम क‍िया है. पंकज चौधरी ने कहा क‍ि दुर्भावना से काम नहीं होता है. यह कोई राजनैत‍िक क्षेत्र नहीं है. अफसर के कामकाज के प्रमणा मौजूद हैं तो फिर ग्रेड‍िंग कम कैसे की जा सकती है.

 पंकज चौधरी 2022 से कम्‍युनिटी पुल‍िस‍िंग के एसपी हैं 

पंकज चौधरी अक्‍टूबर 2022 से कम्‍युनिटी पुल‍िस‍िंग के एसपी हैं. साल 2022-23 में न‍ियंत्रक अध‍िकारी एडीजी व‍िशाल बंसल ने पंकज चौधरी के  काम को बेहतरीन माना है. 9.11 की उत्‍कृष्‍टता ग्रेड‍िंग दी. पंकज चौधरी इस ग्रेड‍िंग को डीजीपी ने भी स्‍वीकार क‍िया था. साल 2023-24 में एडीजी संजीव कुमार नार्जरी न‍ियंत्रक अध‍िकारी हैं . उन्होंने चौधरी के काम की ग्रेडिंग कम करते हुए केवल 7 अंक दिए.  

साल 2024-25 में 9.27 ग्रेड‍िंंग म‍िली    

उन्होंने चौधरी के काम की ग्रेड‍िंग कम करते हुए केवल अंक द‍िए. साल 2024-25 में हुई ग्रेड‍िंग में चौधरी को 9.27 ग्रेड‍िंग म‍िली. तीन सालों की तुलना में बीच के साल में पंकज चौधरी की परफॉर्मेंस को कमजोर बताने पर उन्होंने दुर्भावना बताया. चौधरी ने सीधा आरोप लगाया कि आईपीएस नार्जरी ने दुर्भावनापूर्वक ग्रेडिंग दिया था. 

यह भी पढ़ें:  शिक्षा अधिकारी ने 10 लाख में खरीदा था SI भर्ती का पेपर, ट्रेनी एसआई बेटा और आरोपी पिता गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com