विज्ञापन

iran-Israel War: ईरान-इजरायल तनाव के बीच जयपुर एयरपोर्ट पर फंसे सैकड़ों यात्री, दूसरे दिन 6 इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल

Iran- Israel Conflict: इरान इजरायल युद्ध के कारण मध्य पूर्व के खाड़ी देशों में बिगड़ते हालात का असर लगातार आज ( समोवार) राजस्थान के जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी पड़ा है. यहां दूसरे दिन भी कई अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को कैंसिल किया गया है.

iran-Israel War: ईरान-इजरायल तनाव के बीच जयपुर एयरपोर्ट पर फंसे सैकड़ों यात्री, दूसरे दिन 6 इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल
Jaipur international airport
NDTV

Jaipur Airport Alert: इरान इजरायल युद्ध के कारण मध्य पूर्व के खाड़ी देशों में बिगड़ते हालात का असर लगातार आज ( समोवार) राजस्थान के जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी पड़ा है. यहां दूसरे दिन भी कई अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को युद्ध के हालातों दुबई एयर स्पेस बंद होने के कारण जयपुर से दुबई और शारजाह के बीच संचालित छह उड़ानों का संचालन रद्द रहा.

दुबई एयर स्पेस बंद होने बढ़ी मुश्किलें

बैंकॉक और मलेशिया को छोड़कर अन्य अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों से जयपुर का हवाई संपर्क पूरी तरह टूट गया है. दुबई एयर स्पेस बंद होने से शारजाह, दुबई, अबूधाबी और मस्कट के लिए संचालित सेवाओं पर अस्थायी ब्रेक लग गया है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हालात कब सामान्य होंगे और उड़ानों का संचालन दोबारा कब शुरू होगा.

गल्फ देशों में फंसे यात्रियों की परेशानियां बढ़ी

वही दूसरी तरफ इरान- इजरायल युद्ध के बिगड़ते हालातों के चलते गल्फ देशों में फंसे यात्रियों की परेशानियां बढ़ती जा रही है.  एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार यदि क्षेत्रीय तनाव बढ़ता है तो इन रूट्स की उड़ानों को भी अस्थायी रूप से रद्द या डायवर्ट किया जा सकता है.

एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से की अपील

फिलहाल एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट पहुंचने से पहले संबंधित एयरलाइन से अपनी फ्लाइट की स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें. सुरक्षा एजेंसियां और नागरिक उड्डयन विभाग हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

रविवार को एडवाइजरी की गई थी जारी

बता दें कि जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने शनिवार से मध्य खाड़ी देशों में बिगड़े हालातों को देखने के बाद कल यानी रविवार को एक एडवाइजरी जारी की गई थी, जिसमें यात्रियों को चेतावनी दी गई है कि कई इंटरनेशनल एयरस्पेस पर कुछ समय के लिए बंद होने और पाबंदियों की वजह से कुछ अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट्स में देरी हो सकती है और उनका रूट बदला जा सकता है.

यह भी पढ़ें: अजमेर में लगे 'अमेरिका और इजरायल मुर्दाबाद' के नारे, ईरान के लीडर खामेनेई के लिए मना मातम- देखें तस्वीरें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close