विज्ञापन

Aditi Hundia: सिर्फ मॉडल नहीं, एंटरप्रेन्योर भी हैं ईशान की गर्लफ्रेंड, जानें जयपुर की अदिति करोड़ों के किस ब्रांड की हैं मालकिन

Who Is Aditi Hundia: ईशान की होने वाली 'राजस्थानी दुल्हनिया' को लेकर गूगल पर  सर्च बढ़ गई है. जो सिर्फ एक खूबसूरत मॉडल ही नहीं, बल्कि एक बेहद सफल बिजनेस वुमन भी हैं. तो चलिए जानते है  कौन है अदिति हुंडिया जिसने इस बिहार के छोरे के दिल को नॉक आउट किया है.

Aditi Hundia: सिर्फ मॉडल नहीं, एंटरप्रेन्योर भी हैं ईशान की गर्लफ्रेंड, जानें जयपुर की अदिति करोड़ों के किस ब्रांड की हैं मालकिन
ADiti Hundia
Instagram


Ishan kishna Girlfriend Aditi Hundia: भारतीय क्रिकेट के 'पॉकेट डायनामाइट' ईशान किशन इन दिनों दो वजहों से सुर्खियों में छाए हुए हैं. पहली वजह है टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ उनकी वो आतिशी पारी, जहां उन्होंने महज 40 गेंदों में 77 रन (10 चौके, 3 छक्के) ठोककर टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत दिलाई. लेकिन इस जीत के जश्न के बीच, ईशान की निजी जिंदगी से जुड़ी एक बड़ी खबर ने सबका ध्यान खींच लिया है.  दरअसल, पिछले दिनों ईशान के दादाजी ने उनके और अदिति हुंडिया के रिश्ते पर पक्की मुहर लगा दी है, इसके बाद से ही सोशल मीडिया और गूगल पर ईशान की होने वाली 'राजस्थानी दुल्हनिया' को लेकर सर्च बढ़ गई है. जो सिर्फ एक खूबसूरत मॉडल ही नहीं, बल्कि एक बेहद सफल बिजनेस वुमन (Entrepreneur) भी हैं. तो चलिए जानते है  ईशान किशन की होने वाली राजस्थानी दुल्हिनियां के बारे में जिसने इस बिहार के छोरे के दिल को नॉक आउट किया है.

कौन हैं अदिति हुंडिया

अदिति राजस्थान के जयपुर की रहने वाली है. उनके पिता ललित हुंडिया  कारोबारी है. उन्होंने अपनी पढ़ाई जयपुर के इंडिया इंटरनेशनल स्कूल (IIS) से पूरी की. इसके बाद राजधानी के ही सेंट जेवियर्स कॉलेज से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में बैचलर्स की डिग्री हासिल की है. बिजनेस की फिल्ड में पढ़ाई करने के बाद अदिति ने ग्लैमर की दुनिया में भी बहुत कम उम्र में अपना लोहा मनवाया. उन्होंने साल 2017 में 'फेमिना मिस इंडिया' राजस्थान का खिताब जीता था. इसके बाद 2018 में वे 'मिस सुपरनेशनल इंडिया' चुनी गईं. उन्होंने पोलैंड में आयोजित 'मिस सुपरनेशनल' प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जहां उनके लुक्स और कॉन्फिडेंस ने सबका दिल जीत लिया.

दो लोगों की टीम के साथ की थी बिजनेस की शुरूआत

ग्लैमर की दुनिया में नाम कमाने के बाद अदिति हुंडिया ने बिजनेस की पिच पर भी अपनी काबिलियत साबित कर दी है. लगातार तीन साल तक देश के बड़े ब्रांड्स के साथ काम करने के बाद, उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाने की ठानी. नवंबर 2021 में अदिति ने महज दो लोगों की छोटी सी टीम के साथ अपने खुद के क्लोथिंग ब्रांड 'अदिति हुंडिया' की शुरुआत की.

करीब 27 महीने बाद मिला था पहला बड़ा ऑर्डर

यह सफर आसान नहीं था; चकाचौंध वाली दुनिया से निकलकर जमीन पर स्टार्टअप खड़ा करना एक बड़ी चुनौती थी.  बिना थके और बिना रुके, अदिति लगातार अपने ब्रांड को संवारने में जुटी रहीं. उनकी मेहनत का फल करीब 27 महीने (सवा दो साल) के लंबे इंतजार और संघर्ष के बाद मिला, जब उन्हें 1 लाख रुपये का पहला बड़ा ऑर्डर हासिल हुआ. आज वह सालाना करोड़ों का टर्नओवर लाकर अदिति इस बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही हैं.  इसके अलावा अदिति के इंस्टाग्राम पर 3 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं. यहां भी वे विभिन्न ब्रांड्स का प्रचार करती हैं. म्यूजिक एलबम, मॉडलिंग के अलावा विज्ञापनों के जरिए भी उनकी कमाई होती है.

ईशान किशन के साथ बॉन्डिंग

अदिति और ईशान किशन के रिश्तों की चर्चा 2019 के IPL फाइनल के दौरान शुरू हुई थी, जब अदिति को स्टैंड्स में ईशान को सपोर्ट करते देखा गया था. 
यह भी पढ़ें; आज जयपुर में बंद रहेंगी शराब की दुकानें, राजस्थान में नई आबकारी नीति का विरोध जारी

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close