विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2025

राजस्थान में ISI जासूस गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेज रहा था सेना के हर मूवमेंट की जानकारी

Rajasthan: सीआईडी इंटेलिजेंस की टीम राज्य में जासूसी गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही हैं. इसी दौरान हनीफ खान भी एजेंसी की रडार पर था.

राजस्थान में ISI जासूस गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेज रहा था सेना के हर मूवमेंट की जानकारी

ISI spy arrested in Jaisalmer: राजस्थान की सीआईडी इंटेलिजेंस ने एक बड़ी कार्रवाई में जैसलमेर से एक जासूस हनीफ खान को गिरफ्तार किया है. भारतीय सेना से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं हनीफ खान पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को भेज रहा था. महानिरीक्षक पुलिस सीआईडी (सुरक्षा) डॉ. विष्णुकांत ने बताया कि सीआईडी इंटेलिजेंस की टीम राज्य में जासूसी गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है. इसी दौरान उन्हें मोहनगढ़ (जैसलमेर) निवासी हनीफ खान पुत्र मीर खान (47) की गतिविधियों पर शक हुआ. जांच में सामने आया कि वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में था.

बॉर्डर से सटे गांव में घर, आवाजाही थी आसान

हनीफ खान भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बहला गांव का रहने वाला है, जिससे उसका सीमावर्ती क्षेत्रों मोहनगढ़, घड़साना और अन्य क्षेत्रों में आवाजाही आसान थी. पूछताछ में पता चला कि वह महत्वपूर्ण सैन्य संस्थानों और सेना के मूवमेंट की जानकारी रखता था. 

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी भेजी थी जानकारी

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी वह पाकिस्तानी हैंडलर से संपर्क में था और सेना के आवागमन की जानकारी साझा कर रहा था. केंद्रीय पूछताछ केंद्र, जयपुर पर विभिन्न एजेंसियों द्वारा पूछताछ और मोबाइल तकनीकी जांच में यह भी साबित हुआ कि वह पैसों के बदले सेना की सामरिक जानकारी आईएसआई को दे रहा था. 

जैसलमेर में यह चौथा मामला

इन गंभीर आरोपों के पुख्ता सबूत मिलने के बाद सीआईडी इंटेलिजेंस ने राजकीय गुप्त बात अधिनियम-1923 के तहत मामला दर्ज कर गुरुवार 25 सितंबर को हनीफ खान को गिरफ्तार कर लिया. इस साल के दौरान जैसलमेर से जासूसी के आरोप में यह चौथी गिरफ्तारी है.

यह भी पढ़ेंः 'सीडीकांड वाले नेताजी की कांग्रेस में वापसी', मेवाराम जैन को लेकर रंधावा का लेटर वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com