विज्ञापन

इटली की धरती पर गूंजा भारतीय शौर्य का जयघोष, कैप्टन कमलराम VC की प्रतिमा का  कैसिनो शहर में हुआ अनावरण

इटली के कैसिनो शहर में भारतीय वीर सपूत कैप्टन कमलराम VC की प्रतिमा का अनावरण हुआ. स्वदेश लौटने पर उनके परिवार का हिंडौन रेलवे स्टेशन पर पूर्व सैनिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया और उनके बलिदान को याद किया गया.

इटली की धरती पर गूंजा भारतीय शौर्य का जयघोष, कैप्टन कमलराम VC की प्रतिमा का  कैसिनो शहर में हुआ अनावरण
इटली के कैसिनो शहर में भारतीय वीर सपूत कैप्टन कमलराम VC की प्रतिमा का अनावरण हुआ.

Rajasthan News: द्वितीय विश्व युद्ध के महानायक और भारत के गौरव स्वर्गीय कैप्टन कमलराम VC की वीरता का डंका अब सात समंदर पार इटली में भी बज रहा है. हाल ही में इटली के ऐतिहासिक शहर कैसिनो में उनकी प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया. इस गौरवमयी पल के साक्षी बनकर स्वदेश लौटे उनके परिवार का हिंडौन रेलवे स्टेशन पर गौरव सेनानी टीम ने दिल खोलकर अभिनंदन किया.

इटली में भारत का मान बढ़ाया

कैसिनो में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में भारतीय दूतावास रोम की चीफ वाणी राव और कैसिनो के मेयर डॉ. एंजो सलेरा सहित कई सैन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का अनावरण किया. इटली की धरती पर कैप्टन कमलराम VC की वीरगाथा को सम्मान मिलना न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे भारतवर्ष के लिए गर्व का विषय है. कार्यक्रम के दौरान विदेशी नागरिकों ने भी भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस को नमन किया.

स्वदेश वापसी पर भावुक स्वागत

प्रतिमा अनावरण समारोह में शामिल होकर लौटे कैप्टन कमलराम VC के सुपोत्र प्रदीप गुर्जर एवं धर्मेंद्र सिंह गुर्जर का हिंडौन रेलवे स्टेशन पहुँचने पर पूर्व सैनिकों ने फूल-मालाओं और देशभक्ति नारों के साथ स्वागत किया. प्रदीप गुर्जर ने भावुक होते हुए कहा कि विदेश में दादाजी को मिला यह सम्मान पूरे देश का सम्मान है. उन्होंने बताया कि उनकी दादी श्रीमती सूरजो देवी (105 वर्ष) भी इस पल की साक्षी बनना चाहती थीं लेकिन खराब स्वास्थ्य के कारण नहीं जा सकीं.

वीरता के प्रतीक को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मांग

इस अवसर पर गौरव सेनानी टीम हिंडौन के अध्यक्ष सूबेदार प्रहलाद सिंह और अन्य पूर्व सैनिकों ने कहा कि कैप्टन कमलराम VC जैसे महापुरुषों का बलिदान युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उन्होंने सरकार से पुरजोर मांग की है कि ऐसे वीर सैनिकों के नाम पर सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों और सड़कों का नामकरण किया जाना चाहिए ताकि उनके शौर्य की गाथा हमेशा जीवित रहे.

यह भी पढ़ें- सड़क पर नमाज पढ़ने के मुद्दे पर राजस्थान में भी सियासत... ट्रैफिक जाम, क्या लागू होगा यूपी मॉडल?

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close