विज्ञापन

Rajasthan Road Accident: जयपुर के चाकसू में NH-52 पर रूह कपाने वाला हादसा, ट्रेलर में घुसी कार; महिला समेत 5 की मौत

जयपुर ग्रामीण के चाकसू में NH-52 पर टिगरिया मोड के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. मध्यप्रदेश से जयपुर जा रही एक कार आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ा.

Rajasthan Road Accident: जयपुर के चाकसू में NH-52 पर रूह कपाने वाला हादसा, ट्रेलर में घुसी कार; महिला समेत 5 की मौत
NDTV Reporter

Jaipur Road Accident: राजस्थान के जयपुर ग्रामीण के चाकसू इलाके में एनएच-52 पर टिगरिया मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराई. इस हादसे में कार सवार एक महिला समेत 5 लोगों की मौत हो गई है. 

नींद की झपकी बनी मौत का कारण?

मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग मध्य प्रदेश के रहने वाले थे और मध्य प्रदेश से जयपुर की ओर आ रहे थे. हादसे की प्राथमिक वजह कार चालक को नींद की झपकी आना बताई जा रही है.

हादसे के बाद मच गया हड़कंप

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के एयरबैग खुलने के बावजूद मौके पर ही 4 लोगों ने दम तोड़ दिया. वहीं, गंभीर रूप से घायल एक महिला को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया.

पुलिस ने क्या कहा?

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और दुर्घटना थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू कराया. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच में जुटी है.

ये भी पढ़ें:- RPS अधिकारी के लिए गैंगस्टर रोहित गोदारा ने दी जान से मारने की धमकी! HC सख्त, बोले- 'DGP खुद देखें मामला'

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close