विज्ञापन
This Article is From Apr 24, 2025

Rajasthan: अवैध शराब बेचने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, छुड़ाने के लिए भीड़ ने कर दिया थाने पर हमला; 6 गिरफ्तार

Jaipur: आबकारी एएसआई पदमसिंह की शिकायत के मुताबिक विधायक पुत्र ने पुलिसकर्मियों से मारपीट भी की और आरोपी को छुड़ा लिया.

Rajasthan: अवैध शराब बेचने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, छुड़ाने के लिए भीड़ ने कर दिया थाने पर हमला; 6 गिरफ्तार
आबकारी थाने ने अवैध शराब बेचने के मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई थी.

Attack on police station in Kotputli: कोटपुतली में आबकारी थाने में घुसकर आरोपी को छुड़ाने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी हुई. पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं, इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है. इस मामले में आरोप विधायक पुत्र पर है. दरअसल, मंगलवार (22 अप्रैल) को आबकारी पुलिस ने अवैध शराब बेचने के आरोपी को पकड़ा था. आरोप है कि विधायक पुत्र पंकज पटेल समेत 50-60 लोगों ने थाने पर हमला बोला. अवैध शराब बेचने के मामले में बंद आरोपी को छुड़ाने के लिए आबकारी थाने में तोड़फोड़ की और फिर उसे छुड़ा ले गए थे. मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. अब प्रागपुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया.

कॉल पर की गाली-गलौज और पुलिस की दी धमकी

जानकारी के मुताबिक, रात को विधायक पुत्र पंकज पटेल सहित 50-60 लोगों ने थाने में तोड़फोड़ की और आरोपी को छुड़ा लिया. आरोप है कि पंकज ने फोन पर धमकी दी थी. इसके बाद आबकारी एएसआई पदमसिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया. शिकायत के मुताबिक, "विधायक पुत्र ने पुलिसकर्मियों से मारपीट भी की और अवैध शराब बेचने के आरोपी को छुड़ा लिया. पंकज ने फोन पर गाली-गलौज और धमकी दी थी."

6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

प्रागपुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किए गए भारत शर्मा, राजवीर यादव, मोहन सैनी, अभिषेक, अशोक गुर्जर और धर्मपाल से पूछताछ चल रही है. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है.

यह भी पढ़ेंः हज के नाम पर आरोपियों ने लूट लिए लाखों रुपए, जब एयरपोर्ट पहुंचे लोग तो टिकट और वीजा निकला फर्जी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com