चौमूं में पुलिया के पास मिला नवजात का भ्रूण, कुत्तों ने बुरी-तरह नौचा; CCTV खंगाल रही पुलिस

जयपुर ग्रामीण के चौमूं इलाके में पुलिया के पास नवजात का भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया. कुत्तों द्वारा भ्रूण नोचे जाने की सूचना से लोग सहम गए. पुलिस जांच में जुटी है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जयपुर ग्रामीण के चौमूं इलाके में पुलिया के पास नवजात का भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के ग्रामीण क्षेत्र चौमूं में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. वीर हनुमान रोड पर स्थित एक पुलिया के पास नवजात शिशु का भ्रूण मिलने से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई. सुबह के समय लोगों ने पुलिया के पास संदिग्ध स्थिति देखी जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए.

कुत्तों द्वारा भ्रूण नोचने की सूचना से हड़कंप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिया के पास पड़े भ्रूण को कुत्ते नोच रहे थे. यह दृश्य देखकर लोगों में डर और गुस्सा दोनों फैल गया. सूचना तेजी से फैलते ही क्षेत्र में भारी भीड़ जुट गई और मामले को लेकर लोग तरह तरह की आशंकाएं जताने लगे.

Advertisement

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर

घटना की जानकारी मिलते ही चौमूं थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस टीम ने भीड़ को हटाकर क्षेत्र को सुरक्षित किया और भ्रूण को कब्जे में लिया. प्रारंभिक जांच के बाद आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए. पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए गहन जांच शुरू कर दी है.

CCTV और अस्पतालों से जुटाई जा रही जानकारी

पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि भ्रूण को वहां कौन छोड़कर गया. इसके साथ ही क्षेत्र के निजी और सरकारी अस्पतालों से संपर्क किया जा रहा है. हाल के दिनों में हुए प्रसव और संदिग्ध मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है.

लोगों में आक्रोश और चिंता का माहौल

घटना के बाद चौमूं क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल है. स्थानीय लोगों ने इसे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बताया है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- दो बसों की आमने-सामने टक्‍कर, आधा दर्जन से अध‍िक लोग घायल; दो की हालत गंभीर 

राजस्थान: कहीं कट तो नहीं गया आपका वोट? 195 शहरों की नई वोटर लिस्ट जारी, चुनाव से पहले तुरंत चेक करें अपना नाम

Advertisement