विज्ञापन
This Article is From May 19, 2024

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने जयपुर के कपल को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने एक कपल पर फायरिंग कर दी है. आंतकियों ने जयपुर के एक कपल को निशाना बनाया है.

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने जयपुर के कपल को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल
फाइल फोटो
ANI

Terrorist Attack in Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर आ रही है. अनंतनाग में शनिवार को आतंकियों ने एक टूरिस्ट कैंप निशाना बनाया है. आतंकियों की फायरिंग में जयपुर के दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें कश्मीर के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि इनमें से एक की हालत गंभीर है.

टूरिस्ट कैंप को बनाया निशाना

बताया गया कि कश्मीर जोन के पुलिस ने बताया कि अनंतनाग के यन्नार में आतंकियों ने टूरिस्ट कैंप को निशाना बनाया. आतंकियों के हमले में राजस्थान के जयपुर निवासी फरहा और तबरेज को गोली लगी है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. 

सेना का सर्च अभियान जारी

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सेना और पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है और सर्च अभियान चल रहा है. 

यह भी पढ़ें- राजस्थान के झुंझुनू का रहने वाला सेना का जवान का शहीद, लद्दाख के गोला-बारूद डिपो में थी तैनाती

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com