विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2026

जयपुर में 30 हजार Kg एक्सपायरी डेट का खाने-पीने का सामान जब्त, तारीख बदल मार्केट में बेचने की थी तैयारी

181 पोर्टल पर मिली शिकायत के बाद फूड सेफ्टी टीम मौके पर पहुंची थी. सी एंड एफ गोदाम में मैसर्स कायरा डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर यूनियन के अमूल ब्रांड के अनेक नॉन डेयरी फूड प्रोडक्ट नूडल्स, केच अप, म्योनीज, एनर्जी ड्रिंक आदि के लगभग 3000 कार्टून एक्सपायरी मिले. 

जयपुर में 30 हजार Kg एक्सपायरी डेट का खाने-पीने का सामान जब्त, तारीख बदल मार्केट में बेचने की थी तैयारी
एक्सपायरी डेट का खाने-पीने का सामान

Rajasthan News: राजस्थान में बुधवार को एक्सपायरी माल बेचने को लेकर बड़ी कार्रवाई हुई है. खाद्य सुरक्षा विभाग ने करोड़ों रुपये के एक्सपायरी डेट वाले अमूल कंपनी के 30 हजार किलो माल को जब्त किया है. शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत सीएमएचओ जयपुर द्वितीय की टीम ने खो नागोरियान में मैसर्स एथलीट डिस्ट्रीब्यूटर पर कार्रवाई की है. 

एक्सपायर डेट के मिले केच, म्योनीज

खाद्य सुरक्षा और औषधि नियंत्रण के आयुक्त डॉक्टर टी शुभमंगला के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है. सीएमएचओ जयपुर द्वितीय डॉक्टर मनीष मित्तल ने बताया कि 181 पोर्टल पर मिली शिकायत पर फूड सेफ्टी टीम को भेजा गया था. सी एंड एफ गोदाम में मैसर्स कायरा डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर यूनियन के अमूल ब्रांड के अनेक नॉन डेयरी फूड प्रोडक्ट नूडल्स, केच अप, म्योनीज, एनर्जी ड्रिंक आदि के लगभग 3000 कार्टून एक्सपायरी मिले. 

Latest and Breaking News on NDTV

इनमें से 1000 कार्टून में एक्सपायरी डेट मिटा दी थी. मौके पर फर्म का मालिक गगन आहूजा इन पैकेटों से थिनर, एसीटोन आदि केमिकल से डेट मिटाकर नई डेट प्रिंट करके बेचने की तैयारी में था. फर्म का फूड लाइसेंस भी एक्सपायर हो चुका था. गगन आहूजा ने बताया कि कंपनी ने एक्सपायर माल लेने से मना कर दिया तो यूट्यूब पर डेट बदल कर माल बेचने का तरीका सीखा.

Latest and Breaking News on NDTV

डंपिंग यार्ड में नष्ट करवाया जाएगा

टीम ने मौके पर एक्सपायर माल को सीज कर दिया है, जिसे नगर निगम के डंपिंग यार्ड में नष्ट करवाया जाएगा. टीम ने मौके से नूडल्स टोमेटो केच अप और सॉस के नमूने लिए हैं. खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत फर्म के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. कंपनी के नॉमिनी को जयपुर पहुंचने के लिए कहा गया है. उसके आने के बाद कंपनी द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों के अनुसार, अगले आदेश तक खाद्य कारोबार पर पाबंदी लगाते हुए परिसर को सील कर दिया गया है.

यह भी पढे़ं-

झुंझुनूं कलेक्टर का व्हाट्सएप हुआ हैक! परिचितों को मैसेज भेज मांगे जा रहे रुपए

राजस्थान में पकड़े गए 80000 हजार रुपये के नकली नोट, जब्त किए गए 500-200 और 50 रुपये के नोट

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close