विज्ञापन

जयपुर में हिट एंड रन केसः बेकाबू कार ने पिता-बेटी की ले ली जान, 4-5 गाड़ियों को मारी टक्कर, 8 से ज्यादा घायल

जयपुर के सांगानेर में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. LMB चौराहे पर कार ने 5 गाड़ियों को टक्कर मारी. कार ने पहले बाइक सवार युवक को चपेट में लिया और इसके बाद कई अन्य वाहनों को टक्कर मारी.

जयपुर में हिट एंड रन केसः बेकाबू कार ने पिता-बेटी की ले ली जान, 4-5 गाड़ियों को मारी टक्कर, 8 से ज्यादा घायल
दोनों आरोपी हिरासत में हैं और पुलिस ने गाड़ी भी जब्त कर ली है.

जयपुर के सांगानेर इलाके में देर रात एक कार की टक्कर से 8 से ज्यादा लोग घायल हो गए. जबकि हादसे में विष्णु गोयल और उनकी 3 साल की मासूम बेटी की दर्दनाक मौत हो गई. विष्णु गोयल की पत्नी समेत कई अन्य लोग भी घायल भी हुए हैं. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. सभी 4 घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

हॉस्पिटल से घर लौट रहे थे पिता और बेटी

जानकारी के मुताबिक, विष्णु गोयल अपनी बेटी के साथ हॉस्पिटल से अपने घर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया. विष्णु गोयल सांगानेर इलाके में किराने की दुकान चलाते थे. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. वाहन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया था. 

दोनों आरोपी डिटेन, मेडिकल रिपोर्ट से खुलेगा राज

सीआई मालपुरा उदय भान ने बताया की स्पेशल टीम ने दोनों आरोपी को सांगानेर क्षेत्र से डिटेन किया है. दोनों फ़र्रुखाबाद (यूपी) के रहने वाले हैं. बताया जा रहा है कि वाहन चालक नशे में धुत था और तेज रफ्तार के चलते हादसा हो गया. हालांकि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही इस बात का ख़ुलासा हो पाएगा. 

स्कूटी-बाइक और कार को मारी टक्कर

आरोपियों ने बाइक सवार पिता-पुत्री को रौंदने के बाद एक स्कूटी और बाइक को टक्कर मारी. इसके बाद वहां मौजूद एक कार से टकरा गई. जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपी कार ड्राइविंग का काम करते हैं. पुलिस ने गाड़ी ज़ब्त कर जांच शुरू कर दी है. 

यह भी पढ़ेंः सोमनाथ दर्शन करने गए थे राजस्थान के दोस्त, नदी में नहाते हुए 4 डूबे

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close