विज्ञापन
This Article is From Mar 20, 2026

जयपुर में हाईटेक निगरानी का असर, एआई कैमरों से पकड़ी गई चोरों की गैंग;14 आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के जयपुर में शिवमहापुराण कथा के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी और चेन स्नैचिंग करने वाली गैंग का भंडाफोड़ किया. एआई कैमरों की मदद से 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 11 महिलाएं शामिल हैं.

जयपुर में हाईटेक निगरानी का असर, एआई कैमरों से पकड़ी गई चोरों की गैंग;14 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.

Rajasthan News: राजधानी जयपुर के मानसरोवर स्थित शिप्रापथ क्षेत्र में चल रही शिवमहापुराण कथा के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की. कार्यक्रम में भारी भीड़ का फायदा उठाकर चोरी और चेन स्नैचिंग करने वाली गैंग सक्रिय थी, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया.

14 आरोपी गिरफ्तार, महिलाओं की संख्या ज्यादा

पुलिस ने इस गैंग के कुल 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इनमें 11 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं. ये सभी भीड़ में घुसकर लोगों के पर्स, मोबाइल और चेन चोरी करने की वारदातों को अंजाम दे रहे थे.

एआई कैमरों से हुई निगरानी

इस बार पुलिस ने पहली बार कथा स्थल पर 5 एआई कैमरे लगाए थे. ये कैमरे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग तकनीक पर काम करते हैं. कंट्रोल रूम में बैठी टीम ने इन कैमरों के जरिए संदिग्ध गतिविधियों को पहचानकर आरोपियों तक पहुंच बनाई.

20 से 26 मार्च तक चल रहा कार्यक्रम

यह धार्मिक कार्यक्रम 20 मार्च से 26 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. भीड़ को देखते हुए पुलिस ने पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे.

भारी पुलिस बल किया गया तैनात

कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए 2 पुलिस उपायुक्त, 13 अतिरिक्त उपायुक्त, 38 सहायक पुलिस आयुक्त, 32 निरीक्षक, 60 उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षक सहित सैकड़ों पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. इसके अलावा होमगार्ड और आरएसी की दो कंपनियां भी लगाई गई हैं.

विशेष टीमों की लगातार नजर

पॉकेटमारी और अन्य अपराधों पर नजर रखने के लिए सीएसटी और विभिन्न जिलों की डीएसटी टीमों को भी लगाया गया है. पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें- प्रशासनिक सर्जरी सिर्फ ट्रांसफर नहीं, सरकार ने जाति 'कंट्रोल और डिलीवरी ओरिएंटेड' रणनीति की मंशा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com