बवाल के बाद जयपुर में दरगाह के छत निर्माण पर लगी रोक, नगर निगम ने जारी किए निर्देश

नगर निगम के पत्र में परकोटे से 5 मीटर की दूरी मेनकाम नहीं करने के निर्देशों के उल्लंघन का हवाला दिया गया है. पत्र के अनुसार, परकोटे की दीवार से सटाकर शटरिंग कार्य किया गया, जो हैरिटेज के नियमों के खिलाफ है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बवाल के बाद जयपुर में दरगाह के छत निर्माण पर लगी रोक

Rajasthan News: जयपुर के चांदपोल में दरगाह की छत के निर्माण कार्य पर रोक लग गई है. रविवार को हुए काफी हंगामे के बाद जयपुर नगर निगम ने पूरी तरह से काम रोकने के निर्देश दिए हैं. सोमवार को नगर निगम के किशनपोल ज़ोन की तरफ से शेड और हॉल के निर्माण पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं. नगर निगम के पत्र में परकोटे से 5 मीटर की दूरी में काम नहीं करने के निर्देशों के उल्लंघन का हवाला दिया गया है. पत्र के अनुसार, परकोटे की दीवार से सटाकर शटरिंग कार्य किया गया, जो हैरिटेज के नियमों के खिलाफ है. 

'हैरिटेज नियमों के खिलाफ निर्माण कार्य'

मैसेज गौड बिल्डर को नगर निगम ने पत्र लिखकर कहा कि दरगाह की छत का निर्माण कार्य परकोटा वाल से 05 मीटर से अधिक दूरी पर होना था. इसके लिए JE ने मौके पर जाकर निर्देश भी दिए थे. इसके बावजूद परकोटा से सटाकर शटरिंग का काम किया गया. जो पूरी तरह से हैरिटेज नियमों के खिलाफ है. जयपुर नगर निगम में किशनपोल जोन के XEN ने कहा कि डिप्टी कमिश्नर के पत्र में मौके पर विवाद होने और शांति व कानून व्यवस्था बिगड़ने का अंदेशा जताया गया है. ऐसे में परकोटा वॉल से 05 मीटर की दूरी तक निर्माण कार्य अगले आदेश तक पूरी तरह से बंद रखें. 

बालमुकुंद आचार्य ने निर्माण कार्य का किया विरोध

दरअसल, चांदपोल इलाके में दरगाह की छत निर्माण को लेकर उस समय विवाद सामने आया, जब रविवार को हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण का विरोध शुरू कर दिया. भाजपा विधायक ने कहा कि परकोटे को नुकसान पहुंचाकर चांदपोल सब्जी मंडी के भीतर दरगाह की छत का निर्माण पूरी तरह से गलत है. उन्होंने कांग्रेस विधायक अमीन कागजी पर आरोप लगाया कि वे 20 लाख रुपये देकर सरकारी सब्जी मंडी में पुराने हरे रंगे (4×4) के अतिक्रमण को 400 गज करने का प्रयास कर रहे, जो बिल्कुल गलत है. परकोटे की दीवार तोड़कर, उनके बीच से पत्थर निकाला गया और  फिर उसमें सरिया घुसाकर छत डालने का काम हो रहा था. 

कांग्रेस विधायक बोले- नगर निगम के परमिशन से निर्माण

बालकुमुंद आचार्य के पहुंचने पर कांग्रेस विधायक अमीन कागजी भी मौके पर पहुंचे. कांग्रेस विधायक ने बालमुकुंद आचार्य पर माहौल खराब का आरोप लगाते हुए कहा कि परमिशन के साथ निर्माण कार्य हो रहा है. उन्होंने वर्क ऑर्डर की प्रतिलिपि भी दिखाई. नगर निगम से परमिशन के साथ ही निर्माण कार्य हो रहा था. उन्होंने कहा कि अगर निर्माण कार्य में अड़चन डाला जाएगा तो कोर्ट भी जा सकते हैं और इसका विरोध करेंगे. रविवार को अमीन कागजी ने कमिश्नर से भी मुलाकात की थी.

Advertisement

यह भी पढे़ं-

वासुदेव देवनानी ने बदला अजमेर में चर्चित थाने का नाम, दस्तावेजों में संशोधन की प्रक्रिया शुरू

जयपुर में McDonald's रेस्तरां पर कार्रवाई, नष्ट करवाए गए दूषित तेल... खराब तेल में तला जा रहा था फ्रेंच फ्राइज