विज्ञापन

वासुदेव देवनानी ने बदला अजमेर में चर्चित थाने का नाम, दस्तावेजों में संशोधन की प्रक्रिया शुरू

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि अजमेर ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध शहर है. ऐसे में सार्वजनिक स्थलों के नामकरण में भारतीय परंपरा, सनातन मूल्यों और गौरवशाली इतिहास की झलक दिखाई देना आवश्यक है.

वासुदेव देवनानी ने बदला अजमेर में चर्चित थाने का नाम, दस्तावेजों में संशोधन की प्रक्रिया शुरू
वासुदेव देवनानी

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष और अजमेर उत्तर से विधायक वासुदेव देवनानी के निर्देश पर शहर के क्रिश्चियनगंज पुलिस थाना तथा संबंधित पुलिस चौकी का नाम आधिकारिक रूप से बदलकर अब ‘कृष्णगंज' कर दिया गया है. भगवान श्रीकृष्ण के नाम पर लिया गया यह निर्णय प्रशासनिक स्तर पर लागू कर दिया गया है. पुलिस विभाग द्वारा थाने के साइन बोर्ड, शासकीय अभिलेख, पत्र व्यवहार एवं अन्य आधिकारिक दस्तावेजों में नाम संशोधन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है. नाम परिवर्तन के बाद क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों ने इसे सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताते हुए स्वागत किया है.

सांस्कृतिक विरासत से जुड़ाव का प्रतीक- देवनानी

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि अजमेर ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध शहर है. ऐसे में सार्वजनिक स्थलों के नामकरण में भारतीय परंपरा, सनातन मूल्यों और गौरवशाली इतिहास की झलक दिखाई देना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि ‘कृष्णगंज' नाम भगवान श्रीकृष्ण की लोकआस्था, धर्म एवं संस्कृति का प्रतीक है, जो समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करेगा. उनका मानना है कि इस प्रकार के निर्णय नई पीढ़ी में सांस्कृतिक चेतना और ऐतिहासिक गौरव की भावना को सुदृढ़ करेंगे.

पहले भी बदले जा चुके हैं कई प्रमुख नाम

उल्लेखनीय है कि अजमेर में नाम परिवर्तन के ऐसे कई निर्णय पूर्व में भी लिए जा चुके हैं. 113 वर्ष पुराने किंग एडवर्ड मेमोरियल (केईएम) का नाम बदलकर महर्षि दयानन्द विश्रान्ति गृह किया गया. वहीं 45 वर्ष पुराने होटल ‘खादिम' का नाम परिवर्तित कर ‘अजयमेरु' रखा गया. इसके अतिरिक्त शहर की एलिवेटेड रोड का नाम ‘रामसेतु' किया जाना भी प्रमुख निर्णयों में शामिल है. इन सभी नाम परिवर्तनों को सनातन विरासत के सम्मान तथा स्थानीय सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

यह भी पढ़ेंः जयपुर में McDonald's रेस्तरां पर कार्रवाई, नष्ट करवाए गए दूषित तेल... खराब तेल में तला जा रहा था फ्रेंच फ्राइज

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close