विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2026

Jaipur News: श्मशान में 15 साल की बच्ची की चिता पर कर रहे थे तंत्र-मंत्र, यूट्यूब से सीखे टोने-टोटके; पुलिस ने पकड़ा 

जयपुर के झालाना से रामनगर श्मशान घाट की दूरी करीब 10 किलोमीटर है, इसलिए आरोपी सुनसान और दूरस्थ इलाका चुनकर वहां पहुंचे थे. हैरानी की बात यह है कि उन्होंने यह सब दोपहर के समय किया.

Jaipur News: श्मशान में 15 साल की बच्ची की चिता पर कर रहे थे तंत्र-मंत्र, यूट्यूब से सीखे टोने-टोटके; पुलिस ने पकड़ा 
प्रतीकात्मक फोटो

Rajasthan News: जयपुर में श्मशान घाट में चिता पर तंत्र-मंत्र करने का सनसनीख़ेज़ मामला सामने आया है. पुलिस ने मौके से तंत्र क्रिया करते हुए दो युवकों को गिरफ़्तार किया है. चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी यूट्यूब देखकर तंत्र-मंत्र सीख रहे थे. मामला जयपुर के रामनगर श्मशान घाट का है. दोपहर करीब 12 बजे श्मशान घाट में दो युवक चिता की राख पर तंत्र-मंत्र और वशीकरण की क्रिया कर रहे थे. श्मशान घाट में मौजूद लोगों को उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं. पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि वे अपने परिवार के एक सदस्य की तबीयत ठीक करने के लिए यह तंत्र कर रहे हैं.

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया. आरोपियों की पहचान सुरेश और शांति कुमार के रूप में हुई है, जो जयपुर के झालाना क्षेत्र के निवासी हैं. पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने यूट्यूब पर वीडियो देखकर तंत्र-मंत्र करना सीखा था.

चिता की राख पर वशीकरण की प्रक्रिया कर रहे थे

स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी अपने साथ मांस का टुकड़ा, मदिरा, नींबू और अगरबत्ती लेकर आए थे और चिता की राख पर वशीकरण की प्रक्रिया कर रहे थे. आरोपियों का दावा है कि यूट्यूब पर देखा था कि श्मशान घाट में टोना-टोटका करने से बीमार व्यक्ति ठीक हो सकता है और इसके लिए ताज़ी जली चिता की राख की जरूरत होती है.

15 साल की बच्ची की चिता पर तंत्र-मंत्र 

बताया जा रहा है कि जिस चिता पर तंत्र-मंत्र किया जा रहा था, वह 15 वर्षीय बच्ची की थी, जिसकी बीमारी के चलते मौत हुई थी. यह जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस के अनुसार आरोपी ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं और पेशे से तांत्रिक भी नहीं हैं, लेकिन अपने परिवार के सदस्य को ठीक करने की कोशिश में तंत्र-मंत्र के झांसे में आ गए.

झालाना से रामनगर श्मशान घाट की दूरी करीब 10 किलोमीटर है, इसलिए आरोपी सुनसान और दूरस्थ इलाका चुनकर वहां पहुंचे थे. हैरानी की बात यह है कि उन्होंने यह सब दोपहर के समय किया. फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और लोगों से अपील कर रही है कि इस तरह के अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के चक्कर में न पड़ें. ऐसा करना कानूनन अपराध है और इसके चलते जेल भी जाना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें- बूंदी के लाखेरी में बड़ा सड़क हादसा, बरवाड़ा जा रहे पैदल श्रद्धालुओं पर पलटा ट्रक; 2 की मौत, कई दबे

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close