विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2026

Lakheri Accident: बूंदी के लाखेरी में बड़ा सड़क हादसा, बरवाड़ा जा रहे पैदल यात्रियों पर पलटा ट्रक; 2 की मौत, कई दबे

रेस्क्यू टीमों द्वारा ट्रक के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है.

Lakheri Accident: बूंदी के लाखेरी में बड़ा सड़क हादसा, बरवाड़ा जा रहे पैदल यात्रियों पर पलटा ट्रक; 2 की मौत, कई दबे
बूंदी के लाखेरी में ट्रक के नीचे दबे कई लोग

Accident In Lakheri: बूंदी जिले के लाखेरी क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है. चौथ का बरवाड़ा की ओर जा रहे पैदल यात्रियों पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. इस दर्दनाक हादसे में आधा दर्जन से अधिक यात्रियों के ट्रक के नीचे दबे होने की सूचना है. घटना कोटा-लालसोट मेगा हाईवे पर मेज नदी के पास हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज गति में था और अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे चल रहे यात्रियों पर पलट गया. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही लाखेरी पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू करवाया. प्रशासन को भी घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद 108 एंबुलेंस, राहत एवं बचाव दल और अन्य आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंचीं.

एक की मौत, घायलों की हालत गंभीर 

रेस्क्यू टीमों द्वारा ट्रक के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है. कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है. 

घटनास्थल से दर्दनाक तस्वीरें आ रही हैं.

घटनास्थल से दर्दनाक तस्वीरें आ रही हैं.

हाईवे पर दोनों ओर लंबा जाम

हादसे के कारण कोटा-दौसा मेगा हाईवे पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया. वाहनों की कतारें कई किलोमीटर तक फैल गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. पुलिस द्वारा यातायात को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट करने का प्रयास किया जा रहा है.

लोगों ने ट्रक में आग लगा दी

लोगों ने ट्रक में आग लगा दी

घटना स्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी जमा हो गए, जो राहत कार्य में मदद करते नजर आए. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और राहत-बचाव कार्य में सहयोग करें. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें- वसुंधरा राजे के बयान के समर्थन में उतरी कांग्रेस, महिला प्रदेशाध्यक्ष का बीजेपी सरकार पर तंज

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com