विज्ञापन
This Article is From Feb 07, 2026

बार-बार दिल्ली क्यों जाते हैं राजस्थान CM भजनलाल शर्मा? केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने दिया विपक्ष को जवाब

सीएम के दिल्ली दौरे पर जहां नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और गोविंद डोटासरा सवाल उठाते रहे हैं. कांग्रेस नेता अक्सर इस बात को तंज के साथ दोहराते रहते हैं कि राजस्थान के फैसले दिल्ली में तय होते हैं. 

बार-बार दिल्ली क्यों जाते हैं राजस्थान CM भजनलाल शर्मा? केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने दिया विपक्ष को जवाब
सीएम भजनलाल शर्मा ने शनिवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री का मुख्यमंत्री निवास पर स्वागत किया.

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल ने आज (7 फरवरी) केंद्रीय बजट पर जयपुर में चर्चा की. जयपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में केंद्रीय बजट-2026 के विभिन्न महत्वपूर्ण प्रावधानों को लेकर पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान बजट के माध्यम से आम नागरिकों के कल्याण, किसानों की समृद्धि, युवाओं के अवसर, मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण, व्यापार और औद्योगिक विकास को गति देने वाले प्रमुख पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की. इससे पहले, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की भी मुलाकात हुई. सीएम भजनलाल शर्मा ने शनिवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री का मुख्यमंत्री निवास पर पुष्पगुच्छ के साथ स्वागत किया. सीएम के दिल्ली दौरे पर केंद्रीय मंत्री ने चर्चा की. जबकि सीएम के दिल्ली दौरे पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और गोविंद डोटासरा सवाल उठाते रहे हैं. कांग्रेस नेता अक्सर इस बात को तंज के साथ दोहराते रहते हैं कि राजस्थान के फैसले दिल्ली में तय होते हैं. 

सीएम की मेहनत का परिणाम जरूर आएगा- पाटिल

पाटिल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आपके मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जब भी दिल्ली जाते हैं, राजस्थान के विकास के लिए कुछ न कुछ ज़रूर लेकर लौटते हैं. आने वाले समय में सबसे ज़्यादा पानी आपके राजस्थान में होगा. उन्होंने कहा, "मैं तो कई बार कह चुका हूं कि सबसे कम पानी राजस्थान में हैं, मुझे विश्वास है कि सबसे ज्यादा पानी राजस्थान में होगा. उनकी मेहनत का परिणाम जरूर आएगा." 

इस पर मुख्यमंत्री भी दे चुके हैं जवाब

पिछले साल बजट सत्र के दौरान भी यह मामला उठा था. तब सदन में खुद सीएम भजनलाल शर्मा ने बयान दिया था, "हम दिल्ली इसलिए जाते हैं क्योंकि केंद्र से कुछ लेकर आते हैं. कांग्रेस के नेता दिल्ली सिर्फ शिकायत करने जाते हैं."

यह भी पढ़ेंः बदलेगी टाइगर प्रोजेक्ट की तस्वीर, अलवर में जुटे दिग्गजों के बीच इन 5 बड़े फैसलों पर बनी सहमति


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com