विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2025

Rajasthan: बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाईं पायलट राजवीर की मां, हेलीकॉप्टर क्रैश के 13 दिन बाद मौत

Rajasthan News: केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले जयपुर के पायलट की मां का भी निधन हो गया. मां बेटे की मौत सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाईं और लगातार बीमार चल रही थीं.

Rajasthan: बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाईं पायलट राजवीर की मां, हेलीकॉप्टर क्रैश के 13 दिन बाद मौत

Rajasthan News: बीते 15 जून को केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले जयपुर के पायलट राजवीर सिंह चौहान की मां अपने बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाईं. हेलीकॉप्टर क्रैश में राजवीर की मौत के 13 दिन बाद अब उनकी मां का जयपुर में निधन हो गया है. जानकारी के अनुसार, राजवीर की मौत के बाद से उनकी माता की तबीयत लगातार खराब चल रही थी और अस्पताल में इलाज चल रहा था.

बेटे की मौत के बाद मां थी बीमार

बताया गया कि राजवीर की मौत के बाद राजवीर सिंह की मां की तबीयत लगातार खरीब चल रही थी. इसके बाद जयपुर के कांवटिया अस्पताल में उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जहां पर राजवीर की मां ने शनिवार को अंतिम सांस ली. राजवीर सिंह चौहान की याद में आयोजित किए जा रहे सभी श्रद्धांजलि कार्यक्रम और सामूहिक आयोजन फिलहाल निरस्त कर दिए गए हैं. 

हेलीकॉप्टर क्रैश में पायलट समेत 7 लोगों की मौत

बता दें कि उत्तराखंड के केदारनाथ धाम के पास स्थित गौरीकुंड क्षेत्र में 15 जून को हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था. हेलीकॉप्टर क्रैश में जयपुर के पायलट राजवीर सिंह चौहान समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. पायलट राजवीर सिंह शास्त्री नगर क्षेत्र के निवासी थे और सेना से लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से रिटायर हुए थे. सेना में करीब 14 वर्षों तक सेवाएं देने के बाद वे पायलट के रूप में नागरिक उड्डयन क्षेत्र से जुड़े थे. 

पायलट राजवीर की पत्नी सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल

राजवीर सिंह के पास 2 हजार घंटे से ज्यादा उड़ान का अनुभव था. वह इंडियन एयरफोर्स में कैप्टन भी रह चुके हैं. अक्टूबर 2024 में सिंह ने हेलिकॉप्टर एविएशन कम्पनी ज्वाइन की थी और हेलीकॉप्टर उड़ा रहे थे. पायलट राजवीर की पत्नी दीपिका भी सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं. 2011 में दोनों की शादी हुई. 14 साल बाद 4 माह पहले जुड़वां पैदा हुए थे.

यह भी पढे़ं- 

अहमदाबाद विमान हादसा: DNA मिलान से हुई 119 मृतकों की पहचान; दो दिन में प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद

हेलीकॉप्टर क्रैश: माता-पिता की गोल्डन जुबली पर जयपुर के पायलट राजवीर को आना था घर, आज आएगा पार्थिव शरीर

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com