विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2025

Rajasthan: जयपुर पुलिस ने 8 स्पा सेंटरों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी, ग़लत अवस्था में पकड़े गए 10 लोग

डीसीपी ईस्ट तेजस्विनी गौतम के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें पुलिस को वेलीना थाई स्पा और सन साइन स्पा में अनैतिक गतिविधियों के सबूत मिले हैं. पुलिस ने मौके से पांच पुरुषों और पांच महिलाओं सहित कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया.

Rajasthan: जयपुर पुलिस ने 8 स्पा सेंटरों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी, ग़लत अवस्था में पकड़े गए 10 लोग
प्रतीकात्मक फोटो

Jaipur Police raids 8 spa centers: जयपुर में फर्जी स्पा सेंटरों पर चल रही अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने एसीपी आदित्य पूनिया के नेतृत्व में ताबड़तोड़ रेड मारी. इस ऑपरेशन के तहत आठ अलग-अलग टीमों ने हैलो किट्टी, वेलिना, जस्ट रिलेक्स, वाइट ऑर्चिड, ऑलिव, गंगा थाई, डिलाइट और अलंतरा स्पा पर छापेमारी की.

अनैतिक गतिविधियों के सबूत मिले

डीसीपी ईस्ट तेजस्विनी गौतम के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें पुलिस को वेलीना थाई स्पा और सन साइन स्पा में अनैतिक गतिविधियों के सबूत मिले हैं. पुलिस ने मौके से पांच पुरुषों और पांच महिलाओं सहित कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया.

इस पूरी कार्रवाई में SHO मदनलाल कड़वासरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रभावी भूमिका निभाई. SI श्यामप्रकाश की विशेष भूमिका रही, जबकि SI रेणु, आशा मीणा, ईश्वर, धर्मराज, जितेंद्र और विक्रम सहित अन्य अधिकारियों ने इस ऑपरेशन को सफल बनाया.

यह भी पढ़ें - Rajasthan: पटवारी भर्ती में EWS को मिलीं ST से ज़्यादा सीटें ! किरोड़ी बोले- अधिकारी का हाथ पकड़ के साइन करवाऊंगा 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com