विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2025

Rajasthan: श्री गोविंददेवजी मंदिर में 31 को मनाई जाएगी पुत्रदा एकादशी, दर्शन के लिए गाइडलाइन जारी

Jaipur News: जयपुर के गोविंददेव जी मंदिर में पुत्रदा एकादशी 31 दिसंबर को मनाई जाएगी.इस दिन भक्तों के लिए मंदिर कमेटी ने गाइडलाइन जारी की है. जिसके जरिए आप गोविदेवजी के दर्शन सुलभ तरीके से कर सकेंगे.

Rajasthan: श्री गोविंददेवजी मंदिर में 31 को मनाई जाएगी पुत्रदा एकादशी, दर्शन के लिए गाइडलाइन जारी
Shri Govinddevji temple, Jaipur
Instagram

Govind Devji Mandir: जयपुर के पवित्र गोविंददेव जी मंदिर में पुत्रदा एकादशी (Putrada Ekadashi 2025)  की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. जो भक्त पुत्रदा एकादशी के दिन श्रद्धा, संयम और नियमित रूप से व्रत रखते हैं, उन्हें संतान की प्राप्ति होती है, परिवार में सुख, शांति और समृद्धि आती है और भगवान विष्णु का आशीर्वाद उनके जीवन पर बना रहता है.

पुत्रदा एकादशी पर गोविंददेव जी के दर्शन करने का समय

गोविंददेव जी मंदिर में बुधवार, 31 दिसंबर को पुत्रदा एकादशी मनाई जाएगी. इसके लिए मंदिर कमेटी ने भगवान के दर्शन का समय बदल दिया है. इसके तहत मंगला झांकी का समय सुबह 04:30 बजे से 5:15 बजे तक रहेगा. इसके बाद धूप सुबह 07.30 बजे से 09.00 बजे तक, श्रृंगार सुबह 09.30 बजे से 10.15 बजे तक, राजभोग सुबह 10.45 बजे से 11.45 बजे तक, ग्वाल शाम 04.30 बजे से 05.15 बजे तक, संध्या शाम 05.45 बजे से 07.15 बजे तक और शयन शाम 07.45 बजे से 08.15 बजे तक होगा.

पुत्रदा एकादशी पर गोविंददेव जी के दर्शनों के लिए गाइडलाइन 

इसके साथ ही गोविंद देव मंदिर कमेटी ने भगवान के दर्शन के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं, जिसके तहत मंदिर में आने वाले भक्तों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. यह दर्शन व्यवस्था सिर्फ 31 दिसंबर 2025, पुत्रदा एकादशी तक केवल मंगला से शयन झांकी तक रहेगी. जो इस प्रकार है: 

  • पुत्रदा एकादशी पर मंदिर में जूता चप्पल खोलने की कोई व्यवस्था नहीं होगी.
  • दर्शनार्थी दो लाइनों (प्रवेश जूता चप्पल एवं प्रवेश बिना जूता चप्पल) से होते हुए मंदिर परिसर में प्रवेश कर सकेंगे.
  • दर्शनार्थी  जूते-चप्पल सहित मंदिर के बाहर बजे टेंप से दर्शन कर सकेंगे. वहीं बिना जूते - चप्पल पहने दर्शनार्थी मंदिर छावन में दर्शन कर सकेंगे.
  • मंदिर में निःशुल्क जूता घर बंद रहेगा.
  • जो भक्त दिल के मरीज, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर के मरीज या जिन्हें सांस लेने में दिक्कत है या जो किसी दूसरी बीमारी से परेशान हैं, उन्हें भीड़ से अपनी सुरक्षा को देखते हुए मंदिर नहीं आना चाहिए.
  • दर्शनार्थियों की सुरक्षा के लिए, उन्हें मंदिर में बैग, लेडीज़ पर्स जैसी कीमती चीजें लेकर नहीं आना चाहिए और महिलाओं को महंगी ज्वेलरी नहीं पहननी चाहिए.
  •  दर्शनार्थी कृपया अपने साथ पानी की बोतल लाएं.
  • संदिग्ध व्यक्ति एवं लावारिस वस्तु दिखने पर मंदिर प्रशासन को एवं पुलिस प्रशासन को तुरंत सूचित करें.

यह भी पढ़ें: खाटूश्‍यामजी जाने वाले भक्‍तों के ल‍िए जरूरी खबर, मंद‍िर कमेटी ने ल‍िया बड़ा फैसला 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com