जयपुर की सड़कों पर दिखा 'बाइक वाले बाबा' का खतरनाक स्टंट, वीडियो हुआ वायरल

जयपुर के आमेर-दिल्ली रोड पर बाइक वाले बाबा की एक वीडियो बहुत वायरल हो रही है. जिसमें बाबा बाइक से खतरनाक स्टंट करते नजर या रहे हैं. पढिए रोहन शर्मा की रिपोर्ट

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जयपुर के आमेर-दिल्ली रोड पर बाइक वाले बाबा की एक वीडियो बहुत वायरल हो रही है.

Rajasthan News: राजस्थान के जयपुर में आमेर-दिल्ली रोड पर इन दिनों एक युवक का खौफनाक स्टंट चर्चा का विषय बना हुआ है. खुद को 'बाइक वाले बाबा' बताने वाला यह युवक सोशल मीडिया पर रील और लाइक्स बटोरने के लिए अपनी और दूसरों की जान को दांव पर लगा रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में युवक चलती बाइक पर बेफिक्र होकर लेटकर स्टंट करता नजर आ रहा है. इससे पहले भी उसका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह दोनों हाथ छोड़कर पैरों से बाइक चला रहा था.

आम जनता में भारी आक्रोश

वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में जबरदस्त गुस्सा है. राहगीरों का कहना है कि सड़क पर इस तरह की हरकतें न केवल युवक की जान के लिए खतरा हैं बल्कि वहां से गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों और मासूम लोगों के लिए भी काल का ग्रास बन सकती हैं. एक तरफ जहां युवक स्टंट कर रहा है वहीं दूसरा साथी बाइक के साथ दौड़ते हुए इसे कैमरे में रिकॉर्ड कर रहा है, जो साफ दर्शाता है कि यह सब सिर्फ पब्लिसिटी के लिए किया जा रहा है.

Advertisement

पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

सड़क सुरक्षा के नियमों की धज्जियां उड़ाने वाला यह वीडियो अब ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली पर भी बड़े सवाल खड़े कर रहा है. लोगों का आरोप है कि यदि समय रहते ऐसे स्टंट करने वालों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो कोई बड़ा हादसा कभी भी हो सकता है.

यह भी पढ़ें- 

राजस्थान: RLP कार्यकर्ताओं ने BJP प्रदेशाध्यक्ष को काले झंडे दिखाए, तहसीलदार ने दी बेल; रात 1 बजे आया ट्रांसफर ऑर्डर

"मंत्री ने जानबूझकर आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की होगी", गौतम दक के ऑडियो वायरल मामले में मदन राठौड़ का बयान

Ground Report: वीडियो में गायों का ढेर, NDTV के पहुंचने तक मैदान साफ, क्या प्रशासन ने JCB से दफनाई 300 गायें? SDM ने दी सफाई