विज्ञापन

जयपुर में तेज रफ्तार कार ने 2 युवकों को रौंदा, दोनों की मौत; पैदल जा रहे थे घर

शनिवार रात करीब 10:30 बजे विरदी चंद, राहुल के साथ सर्विस लेन से पैदल घर जा रहा था. इसी दौरान नींदड़ मोड़ की ओर से लोहा मंडी की तरफ आ रही एक तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी. 

जयपुर में तेज रफ्तार कार ने 2 युवकों को रौंदा, दोनों की मौत; पैदल जा रहे थे घर

Rajasthan News: जयपुर के हरमाड़ा थाना इलाके में लोहा मंडी के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, दोनों पैदल घर जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी. इसके बाद कार को छोड़कर चालक फरार हो गया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कार चालक की गिरफ्तारी के लिए घटनास्थल पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर लिया, जबकि फरार कार चालक की तलाश की जा रही है.

लोहा मंडी की तरफ से आ रही थी कार

पुलिस के अनुसार, हादसा शनिवार देर रात को लोहामंडी के पास सर्विस रोड पर हुआ. मृतकों की पहचान बीलपुरा कलवाड़ा निवसी विरदी चंद शर्मा (40) और माचड़ा हरमाड़ा निवसी राहुल मीणा (19) के रूप में हुई है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार रात करीब 10:30 बजे विरदी चंद, राहुल के साथ सर्विस लेन से पैदल घर जा रहा था और इसी दौरान नींदड़ मोड़ की ओर से लोहा मंडी की तरफ आ रही एक तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी. 

एक युवक को दूर तक घसीटते ले गई कार

पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद कार चालक एक शख्स को कुछ दूरी तक घसीटता हुआ ले गया और फिर कार एक अन्य खड़ी कार से टकराने के बाद रुकी. इसके बाद आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. सूचना मिलने पर हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया. 

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए. पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने लोहा मंडी में घटनास्थल पर कार चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया.

यह भी पढें-

जीवन में कभी नहीं देखा पुलिस थाना, थानाधिकारी ने दिव्यांग को कंधे पर बैठाकर घुमाया

साध्वी प्रेम बाईसा का वायरल VIDEO, कॉल रिकॉर्ड, चौंकाने वाले खुलासे... किसमें है मौत का राज?

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close