विज्ञापन
This Article is From Feb 01, 2026

जीवन में कभी नहीं देखा पुलिस थाना, थानाधिकारी ने दिव्यांग को कंधे पर बैठाकर घुमाया

नदीम के ना तो दोनों हाथ है, ना ही दोनों पैर. कुछ दिनों पहले जब थानाधिकारी राजेंद्र सिंह कमांडो गश्त पर थे, तब नदीम उनसे मिला और उनसे पुलिस थाना देखने की इच्छा जाहिर की.

जीवन में कभी नहीं देखा पुलिस थाना, थानाधिकारी ने दिव्यांग को कंधे पर बैठाकर घुमाया
थानाधिकारी ने दिव्यांग को कंधे पर बैठाकर घुमाया

Rajasthan News: चाहे फिल्में हो या किस्से-कहानियां हो, हर जगह पर पुलिस की छवि कड़क और रौबदार दिखाई जाती है. लेकिन पुलिस की वर्दी के पीछे भी हम जैसे इंसान होते हैं, जो इसी समाज का हिस्सा होते हैं. उनके भीतर भी मानवीय संवेदनाएं और संवेदनशीलता होती है. डीडवाना से पुलिस की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो दिल को छू लेने वाली है. यह तस्वीर न केवल पुलिस की संवेदनशीलता का परिचय है, बल्कि यह पुलिस के जवानों के आम जनता के प्रति व्यवहार और नजरिया को भी बयां कर रही है. 

जन्म से दिव्यांग है नदीम

दरअसल, डीडवाना पुलिस थाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह कमांडो एक दिव्यांग युवक नदीम को अपने कंधों पर बैठाए हुए हैं और इस दिव्यांग युवक नदीम को पूरे थाना परिसर का भ्रमण करवा रहे हैं. गांव मारवाड़ बालिया निवासी 30 वर्षीय युवक नदीम जन्म से ही दिव्यांग है. नदीम के ना तो दोनों हाथ है, ना ही दोनों पैर. कुछ दिनों पहले जब थानाधिकारी राजेंद्र सिंह कमांडो गश्त पर थे, तब नदीम उनसे मिला और उनसे पुलिस थाना देखने की इच्छा जाहिर की.

कंधे पर बैठाकर नदीम को घुमाया

नदीम यह देखना चाहता था कि थाना कैसे संचालित होता है और पुलिस किस तरह से काम करती है. उसकी इस इच्छा को थाना अधिकारी ने स्वीकार कर उसे थाने पर आमंत्रित किया. जब नदीम थाने पहुंचा तो वह खुद थाना देखने में असमर्थ था, ऐसे में थानाधिकारी राजेंद्र सिंह ने खुद पहल करते हुए उसे अपने कंधे पर बिठा लिया और उसे पूरा थाने का भ्रमण करवाया. यही नहीं थानाधिकारी ने नदीम को अपनी इंस्पेक्टर कैप भी पहनाकर उसका सम्मान किया. इस दौरान उन्होंने नदीम को थाना परिसर के रिकॉर्ड रूम, कंट्रोल रूम, HM ऑफिस, शस्त्रागार, हवालात, बैरक, मेस, मालखाना आदि का भ्रमण करवाया और पुलिस की कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी.

Latest and Breaking News on NDTV

चर्चा का विषय बना यह वीडियो

थानाधिकारी ने नदीम को बताया कि पुलिस किस प्रकार 24 घंटे एक्टिव मोड में रहती है और किस प्रकार अपराधों को रोकने व कानून व्यवस्था बहाल करने की दिशा में काम करती है. इस दौरान नदीम भी काफी खुश और उत्साहित नजर आया. नदीम को कंधे पर बैठाने ओर उसे थाना भ्रमण करवाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. थानाधिकारी का यह वीडियो पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया. वहीं उनका यह कदम पुलिस के मानवीय चेहरे को भी उजागर करता है. सोशल मीडिया पर थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह कमांडो की संवेदनशील और कार्यशैली की जमकर सराहना हो रही है. 

यह भी पढे़ं-

रात को कमरे में सोने गए पति-पत्नी, दोनों की हुई संदिग्ध मौत; 7 महीने पहले हुआ था नाता विवाह

बेटी को पहलवान बनाने के लिए पिता ने बेच दी जमीन, अब भीलवाड़ा की अंजलि का भारतीय टीम में चयन

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com