विज्ञापन

जैसलमेर: पिता हरिद्वार में करते रहे इंतजार... आई मौत की खबर, खाई में गिरी परिवार की कार 

उत्तराखंड के देवप्रयाग में जैसलमेर का एक परिवार चारधाम यात्रा के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गया. अलकनंदा नदी में कार गिरने से डॉक्टर सहित चार लोगों की मौत हो गई, तीन लापता हैं और एक बच्चा घायल है.

जैसलमेर: पिता हरिद्वार में करते रहे इंतजार... आई मौत की खबर, खाई में गिरी परिवार की कार 
उत्तराखंड के देवप्रयाग में जैसलमेर का एक परिवार चारधाम यात्रा के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गया.

Rajasthan News: राजस्थान में जैसलमेर के दरिया नाथ बावड़ी क्षेत्र के निवासी डॉ. दिनेश कुमार माली ने अपने माता-पिता को चारधाम यात्रा कराने का सपना देखा था. नौ दिन पहले पूरा परिवार हर्षोल्लास के साथ घर से निकला था. परिवार के बड़े लूणाराम स्वास्थ्य कारणों से हरिद्वार में ही रुक गए थे और अपने परिवार के वापस लौटने का इंतजार कर रहे थे.

इसके बाद मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे देवप्रयाग के साकनीधार के पास परिवार की इनोवा कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. गाड़ी सीधे अलकनंदा नदी के तेज बहाव में समा गई. हादसे की खबर मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत बचाव अभियान शुरू किया गया.

डॉक्टर ने हाल ही में संभाला था एम्स में कार्यभार

इस हादसे में हादसे में डॉ. दिनेश कुमार माली, उनकी मां कमला देवी, भांजी जाह्नवी और चालक अखिलेश की दुखद मृत्यु हो गई. डॉ. दिनेश ने यूक्रेन से एमबीबीएस किया था और हाल ही में उन्होंने एम्स में अपनी सेवाएं शुरू की थीं. परिवार का एक 12 वर्षीय बच्चा आयुष्मान इस हादसे में गंभीर रूप से घायल है जिसे ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है.

तीन लोगों की तलाश जारी

अभी भी डॉ. दिनेश की बड़ी बहन गुड्डी देवी और उनकी दो बेटियां नर्मदा व अश्लेषा लापता हैं. रेस्क्यू टीमें नदी और आसपास के क्षेत्रों में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं ताकि लापता लोगों का पता लगाया जा सके. 

यह भी पढ़ें- 

चित्तौड़गढ़: मेवाड़ यूनिवर्सिटी में नए एडमिशन पर लगी रोक, फर्जी डिग्री मामले में सरकार ने की बड़ी कार्रवाई

हरियाणवी सिंगर ने पेश की अनूठी मिसाल, सास को टब में सिर पर रख कराई 84 कोस परिक्रमा

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close