विज्ञापन

जैसलमेर में प्लॉट विवाद ने लिया खूनी रूप, दो गुटों में चाकूबाजी, 3 युवक घायल, 1 जोधपुर रेफर

फिलहाल पुलिस विवाद से जुड़ी पृष्ठभूमि की जांच कर रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद कैसे शुरू हुआ और चाकूबाजी में किसकी क्या भूमिका रही?

जैसलमेर में प्लॉट विवाद ने लिया खूनी रूप, दो गुटों में चाकूबाजी, 3 युवक घायल, 1 जोधपुर रेफर
चाकूबाजी में घायल एक युवक को जोधपुर रेफर किया गया है, अन्य 2 घायलों का इलाज जैसलमेर में जारी है.

जैसलमेर जिले में सदर थाना क्षेत्र के सांवला गांव में जमीन के विवाद ने रविवार (9 अगस्त) को हिंसक रूप ले लिया. एक प्लॉट को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद के बीच दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते दोनों गुटों में चाकूबाजी हो गई. वारदात में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. वहीं, चाकूबाजी में घायल तीनों युवकों को तत्काल इलाज के लिए राजकीय जवाहर चिकित्सालय लाया गया. 

एक घायल की हालत गंभीर

घायलों में पदम सिंह (50) पुत्र सूरत सिंह की हालत गंभीर बताई गई है. उसके सिर में गंभीर चोट आई है. जवाहर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पदम सिंह को बेहतर इलाज के लिए जोधपुर रेफर कर दिया. वहीं, देरावर सिंह (24) पुत्र प्रताप सिंह और दूसरे पक्ष के नरपत सिंह (30) पुत्र भीम सिंह भी घटना में घायल हुए हैं.  

कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच चाकूबाजी

जानकारी के अनुसार, प्लॉट से जुड़े पुरानी रंजिश में कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच चाकूबाजी शुरू हो गई. अचानक हुई इस हिंसक झड़प से मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

दोनों पक्षों की भूमिका में जांच जारी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाई. सीओ सिटी रूप सिंह इंदा ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के सांवला गांव में दो पक्ष जमीन विवाद को लेकर आपस में भिड़ गए थे. दोनों पक्षों के घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है.  पुलिस अधिकारी के मुताबिक, "फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. दोनों पक्षों के बीच विवाद कैसे शुरू हुआ और चाकूबाजी में किसकी क्या भूमिका रही, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा."

यह भी पढ़ेंः किसान की कमाई दीमक चट कर गई, पत्नी-बेटे से छुपाकर रखे थे 5 लाख रुपये, एक झटके में सब बर्बाद

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close