जैसलमेर में सोनार दुर्ग की ऐतिहासिक सुंदरता देख खोई टिफनी ट्रम्प, कहा-"इन्क्रेडिबल"; देखे तस्वीरें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी टिफनी ट्रम्प अपने निजी दौरे पर जैसलमेर पहुंचीं. जहां उन्होंने सोनार दुर्ग की ऐतिहासिक धरोहर और राजस्थानी संस्कृति का अनुभव किया. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी टिफनी ट्रम्प अपने निजी दौरे पर जैसलमेर पहुंचीं.

Tiffany Trump Jaisalmer Visit: राजस्थान के जैसलमेर में रविवार के दिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी टिफनी ट्रम्प अपने पति माइकल बोलस के साथ राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने के लिए 'स्वर्णनगरी' पहुंची. उनके आगमन से जैसलमेर अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में छा गया और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही. अपने निजी दौरे पर निकलीं टिफनी ट्रम्प का काफिला दोपहर में गोपा चौक स्थित ऐतिहासिक सोनार दुर्ग के मुख्य द्वार पर पहुंचा.

किले की भव्यता को निहारने के लिए वे और उनके पति ई-गोल्फ कार्ट में सवार होकर दुर्ग के भीतर दाखिल हुए. जहां उन्होंने सोनार दुर्ग में राजा रानी पैलेस व म्यूजियम देखा. इस दौरान टिफनी बेहद प्रसन्न और उत्साहित नजर आईं. उन्होंने अपने मोबाइल फोन के कैमरे से किले की अनूठी वास्तुकला और आसपास के नजारों को कैद किया.

Advertisement

सोनार दुर्ग पहुंचा काफिला

पूर्व महारावल ने किया स्वागत 

दशहरा चौक पहुंचने पर जैसलमेर के पूर्व महारावल चैतन्यराज सिंह ने उनका आत्मीय स्वागत किया. भ्रमण के दौरान उन्हें दुर्ग के प्राचीन राजमहलों और स्थापत्य कला की बारीकियों से अवगत कराया गया. पूर्व मरू श्री विजय कुमार बल्लानी ने उन्हें भाटी राजवंश के गौरवशाली इतिहास और यहां की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी. टिफनी ने किले के भीतर स्थित प्राचीन मंदिरों और कलात्मक निर्माणों को देखकर अपनी विशेष रुचि जाहिर की.

हाथ हिलाकर किया अभिवादन

सोनार दुर्ग को बताया "इन्क्रेडिबल"

पूर्व मरू श्री एवं वरिष्ठ पर्यटन विशेषज्ञ विजय कुमार ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी टिफनी ट्रम्प और उनके पति माइकल बोलस के सोनार दुर्ग भ्रमण को जैसलमेर पर्यटन के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया. उन्होंने कहा कि फोर्ट म्यूजियम के भ्रमण के दौरान टिफनी ट्रम्प के हाव-भाव बिल्कुल एक सामान्य पर्यटक जैसे थे और उन्होंने जैसलमेर को "इन्क्रेडिबल" कहकर इसकी खुलकर सराहना की.

दुर्ग की तस्वीरें लीं.

स्थानीय लोगों से सहज मुलाकात 

सैर के दौरान टिफनी ट्रम्प ने वहां मौजूद पर्यटकों और स्थानीय निवासियों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया. लोगों ने भी उन्हें देखकर गर्मजोशी दिखाई. इस हाई-प्रोफाइल दौरे के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे और पूरा भ्रमण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.

पर्यटन के क्षेत्र में जैसलमेर को मिली वैश्विक पहचान

टिफनी ट्रम्प के इस जैसलमेर प्रवास को पर्यटन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. उनके आने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जैसलमेर की ऐतिहासिक धरोहरों का मान बढ़ा है. सूर्यागढ़ होटल में ठहरने वाली टिफनी अपनी यात्रा के दौरान सम के रेतीले धोरों और लोक संस्कृति का भी आनंद उठाएंगी. सोमवार को वे जैसलमेर से अपना दौरा पूरा कर आगे के लिए प्रस्थान करेंगी.

Advertisement

जैसलमेर एयरपोर्ट पर पहुंची

यह भी पढ़ें- बांसवाड़ा: सिरफिरे युवक ने घर में घुसकर महिला पर किया ब्लेड से जानलेवा हमला, शरीर पर आए 25 टांके