विज्ञापन

बांसवाड़ा: सिरफिरे युवक ने घर में घुसकर महिला पर किया ब्लेड से जानलेवा हमला, शरीर पर आए 25 टांके

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक महिला पर युवक द्वारा ब्लेड से किए गए जानलेवा हमले से सनसनी फैल गई है. पीड़िता गंभीर रूप से घायल है जिसके शरीर पर 25 टांके लगे हैं और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

बांसवाड़ा: सिरफिरे युवक ने घर में घुसकर महिला पर किया ब्लेड से जानलेवा हमला, शरीर पर आए 25 टांके
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक महिला पर युवक द्वारा ब्लेड से किए गए जानलेवा हमले से सनसनी फैल गई है.

Rajasthan News: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के तेजपुर गांव में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है. सदर थाना क्षेत्र में रहने वाली रेखा नामक विवाहिता पर एक सिरफिरे युवक ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया. आरोपी ने धारदार ब्लेड से महिला के नाजुक अंगों पर वार किए जिससे वह गंभीर रूप से लहूलुहान हो गई.

जानें क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता रेखा अपने घर पर मौजूद थी तभी गांव का ही सुजल नामक युवक वहां पहुंचा. बिना किसी पूर्व विवाद के आरोपी ने अचानक धारदार ब्लेड से रेखा पर हमला बोल दिया. इस हमले में महिला के गले, कमर और पैरों पर गहरे घाव हो गए. वार इतना घातक था कि रेखा मौके पर ही गिर पड़ी और काफी खून बह गया.

परिजनों ने बिना समय गंवाए उन्हें बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों की टीम ने तुरंत ऑपरेशन कर घायल महिला के शरीर पर करीब 25 टांके लगाए हैं. फिलहाल रेखा की हालत नाजुक बनी हुई है और वे अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही हैं.

पुलिस की कार्रवाई और दहशत

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सबूत जुटाने शुरू किए. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सुजल मौके से फरार होने में कामयाब रहा.

पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी. फिलहाल अस्पताल में पीड़िता का उपचार चल रहा है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- 

मदन राठौड़ के खिलाफ कोर्ट जाएंगे बेनीवाल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर आया गुस्सा, बोले- मैं नोटिस दूंगा

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close