JEE Main Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सोमवार को JEE Main 2026 सेशन-1 परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियली जारी कर दिया है. इंजीनियरिंग (engineering) की इस सबसे बड़ी परीक्षा में राजस्थान (Rajasthan) के छोरों ने पूरे देश में राज्य का नाम रोशन किया है. इसी कड़ी में पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर(Barmer) के एक छोटे से गांव भुरटिया के स्टूडेंट दशरथ चौधरी (Dasharatha Choudhary) ने JEE Main परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है.
इंस्पेक्टर के बेटे हैं दशरथ चौधरी
दशरथ ने JEE Main 2026 सेशन 1 एग्जाम में 99.62% नंबर लाकर पूरे बाड़मेर जिले में टॉप किया है. उनकी इस कामयाबी से उनके परिवार और गांव में खुशी की लहर है। दशरथ के पिता रावतराम राजस्थान पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं.
बाड़मेर में ही रहकर की JEE Main की तैयारी
अपनी तैयारी के बारे में दशरथ ने बताया कि वह पिछले दो साल से बाड़मेर में रहकर JEE Main की कड़ी मेहनत कर रहा था. अपनी लगन, कड़ी मेहनत और परिवार के सपोर्ट से उसने पहली ही कोशिश में इंजीनियरिंग का सबसे बड़ा एग्जाम पास किया और JEE Main Session-1 क्वालिफाई करके पूरे जिले में पहला स्थान हासिल किया.
JEE एडवांस्ड की तैयारी शुरू
अपनी सफलता पर खुशी जताते हुए दशरथ चौधरी ने कहा, यह कड़ी मेहनत का नतीजा है. अब मैं अप्रैल सेशन में होने वाले JEE एडवांस्ड की तैयारी में पूरी तरह से लगा हुआ हूं. मुझे पूरा भरोसा है कि मैं JEE एडवांस्ड भी क्लियर कर लूंगा और इंजीनियर बनने का अपना सपना पूरा करूंगा. उनकी इस सफलता पर उनके इंस्टीट्यूट के टीचर्स ने स्टूडेंट को पगड़ी बांधकर, माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर खास सम्मान दिया.
यह भी पढ़ें: एक ही दिन जन्म, एक साथ कोटा में JEE की तैयारी… रिजल्ट में एक जैसा नंबर; 2 भाइयों की अनोखी कहानी