JEE Main Result 2026: 100 परसेंटाइल वाले टॉप 12 में कोटा कोचिंग से 7 स्टूडेंट, राजस्थान के कबीर छिल्लर को मिले 300 में 300 नंबर

JEE Main Results 2026: जेईई-मेन परीक्षा 2026 सेशन 1 की परीक्षा 21 से 28 जनवरी के बीच हुई थी. इस परीक्षा के लिए देशभर में कुल 13,55,293 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे, जिनमें से 13,04,653 स्टूडेंट (96.26%) ने बीई-बीटेक के लिए परीक्षा दी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
JEE Main Results 2026: 100 परसेंटाइल के टॉप 12 में कोटा कोचिंग से 7 स्टूडेंट, राजस्थान के कबीर छिल्लर को मिले 300 में 300 नंबर

JEE Main Results 2026 Session 1: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA JEE Main Result 2026) ने सोमवार, (16 फरवरी) JEE Main सेशन 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार भी कोटा ने जेईई मेन 2026 जनवरी सेशन के रिजल्ट में बाजी मारी है. रिजल्ट्स में देशभर में 12 स्टूडेंट्स को 100 पर्सेन्टाइलर घोषित किया गया है, इसमें से 7 स्टूडेंट्स कोटा में कोचिंग कर रहे थे. इसके राजस्थान के 3 स्टूडेंट्स ने 100 परसेंटाइल नंबर हासिल किया है. दिल्ली के श्रेयस मिश्रा ने जेईई मेन 2026 के पहले सेशन में पूरे देश में पहली रैंक हासिल की है. 

कोचिंग सिटी में 7 स्टूडेंट के 100 परसेंटाइल

राजस्थान के रहने वाले कबीर छिल्लर ने 300 में से 300 नंबर के साथ 100 परसेंटाइल प्राप्त की है. इसके अलावा राजस्थान के चिरंजीब कर और अर्नव गौतम ने भी 100 परसेंटाइल नंबर हासिल किया है. कबीर पिछले दो साल से कोटा में रहकर तैयारी कर रहे थे. इसके साथ ही शुभम कुमार, भावेश पात्रा, अनय जैन और निमय पुरोहित ने 100 पर्सेन्टाइल स्कोर किया है. ये सभी कोटा के कोचिंग से जेईई मेन 2026 की तैयारी कर रहे थे. 

इसके साथ ही बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ने 99 पर्सेन्टाइल से अधिक स्कोर किया है. इस बार के रिजल्ट में सबसे बड़ी यह रही है कि 100 परसेंटाइल नंबर हासिल करने वाले 12 स्टूडेंट की लिस्ट में एक भी लड़की नहीं है. अगर कैटेगरी की बात करें तो 100 परसेंटाइल टॉप 12 में जनरल कैटेगरी से 11 स्टूडेंट और एक स्टूडेंट OBC-NCL (सेंट्रल लिस्ट) से है. 

100 परसेंटाइल वाले 12 स्टूडेंट

  • श्रेयस मिश्रा- दिल्ली
  • नरेंद्रबाबू गरी महिथ कुमार- आंध्र प्रदेश
  • महिथम कुमार- बिहार
  • शुभम चिल्लर- राजस्थान
  • कबीर चिल्लर -राजस्थान
  • चिरंजीव बिकार- राजस्थान
  • भवेश पात्रा-ओडिशा
  • अनय जैन -हरियाणा
  • अर्णव गौतम- राजस्थान
  • पासला मोहित- आंध्र प्रदेश
  • माधव विरादिया- महाराष्ट्र
  • पुरोहित निमय महेश- गुजरात
  • विवन शरद महिश्वरी-तेलंगाना

96.26 फीसदी स्टूडेंट ने दी परीक्षा

जेईई-मेन परीक्षा 2026 सेशन 1 की परीक्षा 21 से 28 जनवरी के बीच हुई थी. इस परीक्षा के लिए देशभर में कुल 13,55,293 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे, जिनमें से 13,04,653 स्टूडेंट (96.26%) ने बीई-बीटेक के लिए परीक्षा दी. परिणामों में 13 लाख विद्यार्थियों के 7 डेसीमल में एनटीए स्कोर जारी किए गए हैं. टोटल एनटीए स्कोर के साथ-साथ सब्जेक्टवाइज फीजिक्स, कैमेस्ट्री, मैथ्स के एनटीए स्कोर जारी किए हैं. ये एनटीए स्कोर विद्यार्थियों के अपनी शिफ्ट में बैठने वाले कुल विद्यार्थियों एवं स्वयं के बराबर व स्वयं से कम रॉ स्कोर के आधार पर जारी किए जाते हैं.

Advertisement

यह भी पढे़ं-

राजस्थान में IAS चयन पर सियासी बवाल, अशोक गहलोत बोले- नियुक्तियों में पक्षपात चिंताजनक है

कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ की ओर से विधानसभा घेराव का ऐलान, खेल कोटे से नौकरियां खत्म करने का विरोध