विज्ञापन
This Article is From Mar 29, 2025

झालावाड़ में ट्रक और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर, खाई में गिरे दोनों वाहन, क्रेन की मदद से निकाले गए बाहर

झालावाड़ के कोटा रोड पर ट्रक और ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने की टक्कर की घटना हुई है.  हादसा नेशनल हाईवे 52 पर हुआ.

झालावाड़ में ट्रक और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर, खाई में गिरे दोनों वाहन, क्रेन की मदद से निकाले गए बाहर
ट्रक और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर
NDTV

Jhalawar Road Accident: राजस्थान के झालावाड़ के कोटा रोड पर ट्रक और ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने की टक्कर की घटना हुई है.  हादसा नेशनल हाईवे 52 पर हुआ. टक्कर के बाद दोनों वाहन खाई में जा गिरे. जिससे हाईवे पर लंबा जाम भी लग गया. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई. वहां मौजूग लोगों ने हादसे की जानकारी तुरंत पुलिस को दी. हालांकि ट्रैक्टर चालक को कुछ चोटें आई हैं और उसे झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

रास्ता बदलते समय दोनों आ गए एक दूसरे के आमने-सामने

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार (29 मार्च) सुबह नेशनल हाईवे 52 पर रल्याटी के पास ट्रक और ट्रैक्टर में आमने-सामने की टक्कर हो गई. पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि ट्रक कोटा की तरफ जा रहा था, जबकि ट्रैक्टर झालावाड़ की तरफ से आ रहा था. रास्ता बदलते समय दोनों आमने-सामने आ गए और दूसरे वाहन के चालक ने अचानक स्टीयरिंग पर से नियंत्रण खो दिया और टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन टकराने के बाद सड़क किनारे खाई में जा गिरे.

क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को बाहर निकाला गया

पुलिस ने आगे बताया कि हादसे में ट्रैक्टर चालक को मामूली चोटें आई हैं. पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम गिर्राज बताया है. हादसे की सूचना मिलने के बाद हाईवे पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुंची जहां यातायात सुचारू कराया गया और खाई में गिरे दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया. घायल चालक का झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: बाड़मेर में 3 पीढ़ियों ने पेश की अनूठी मिसाल, एक परिवार के 12 सदस्यों ने एक साथ किया अंगदान का फैसला

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com