विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2026

झुंझुनूं: स्कूल से लौटते समय कुएं में कूदी छात्रा, घरवाले बोले- मानसिक हालत ठीक नहीं थी

छात्रा सोनू की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी. वह गांव के ही राजकीय विद्यालय में कक्षा दसवीं की छात्रा थी.

झुंझुनूं: स्कूल से लौटते समय कुएं में कूदी छात्रा, घरवाले बोले- मानसिक हालत ठीक नहीं थी
स्कूल से लौटते समय कुएं में कूदी छात्रा

Rajasthan News: झुंझुनूं के एक गांव में 16 वर्षीय छात्रा ने कुएं में कूदकर जान दे दी है. मृतक छात्रा के पिता एक प्राइवेट बस के ड्राइवर हैं. बताया जा रहा है कि छात्रा की मानसिक हालत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी. ग्रामीणों की सहायता से छात्रा के शव को कुएं से बाहर निकलवाया गया. उधर सूचना पर पुलिस भी मौके पर आई और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है. छात्रा के आत्महत्या के कारणों का अभी साफ पता नहीं चल पाया है.

छात्रा की खराब थी मानसिक हालत 

जानकारी के अनुसार, नवलगढ़ इलाके के बुगाला गांव में दसवीं कक्षा की छात्रा ने स्कूल से लौटते समय खेत में स्थित कुएं में कूद गई, जिससे उसकी मौत हो गई. मृतका की पहचान हनुमानजी की ढाणी, तन बुगाला निवासी प्रहलाद मेघवाल की 16 वर्षीय पुत्री सोनू कुमारी के रूप में हुई है.

पुलिस को दी रिपोर्ट में परिजनों ने बताया गया कि सोनू की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी. सोनू गांव के राजकीय विद्यालय में कक्षा दसवीं की छात्रा थी. उसके पिता प्रहलाद मेघवाल प्राइवेट बस के ड्राइवर हैं. जानकारी के अनुसार, सुबह सोनू स्कूल गई थी. दोपहर में स्कूल से घर आने के दौरान वह पास ही खेत में स्थित कुएं में छलांग लगा दी.

छात्रा ने क्यों की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच

घटना की जानकारी मिलते ही गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. ग्रामीणों की सहायता से छात्रा के शव को कुएं से बाहर निकलवाया गया और गुढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया गया. पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. छात्रा ने आत्महत्या क्यों की, इसका अभी तक स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया. पुलिस जांच में जुटी है.

यह भी पढे़ं-

छात्रा के सामने हाथ जोड़कर घुटने के बल बैठ गए शिक्षक, बोले- बच्चों धरना खत्म कर गुरु दक्षिणा दो

ह‍िजाब व‍िवाद: "इम्तिहान नहीं, इज्‍जत का सवाल", रीट परीक्षा छोड़ने वाली अलीशा बोली- मेरे लिए अपमानजनक था

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com