विज्ञापन
This Article is From Nov 06, 2024

सड़क पर 50 मीटर तक 2 बाइक सवार युवकों को घसीटता रहा डंपर, हादसे के बाद एक युवक की मौत

Accident in Jhunjhunu: बाइक सवार 2 युवक मुकुंदगढ़ तिराहे से अपने घर की ओर आ रहा था. इसी दौरान भगवान नगर के सामने एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी. इससे दोनों युवक डंपर के आगे वाले टायर के पास फंस गए. चालक ने करीब 50 फीट उन्हें घसीट ले गया.

सड़क पर 50 मीटर तक 2 बाइक सवार युवकों को घसीटता रहा डंपर, हादसे के बाद एक युवक की मौत

Jhunjhunu News: झुंझुनूं में डंपर और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. इस दर्दनाक हादसे में एक युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य घायल का इलाज चल रहा है. डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी. बाइक सवार दोनों युवकों को हादसे के काफी देर तक डंपर घसीटता रहा, जिसके चलते दोनों युवक बुरी तरह जख्मी हो गए. घायलावस्था में दोनों को हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन एक युवक ने दम तोड़ दिया. इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि टक्कर के बाद डंपर ने 50 मीटर दूर तक बाइक सवार युवकों को घसीटा. 

हादसे के बाद मौके से फरार हो गया डंपर चालक

जानकारी के अनुसार मंडावा के वार्ड 11 निवासी इंद्राज के साथ बाइक से मुकुंदगढ़ तिराहे से अपने घर की ओर आ रहा था. इसी दौरान भगवान नगर के सामने एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी. इससे दोनों युवक डंपर के आगे वाले टायर के पास फंस गए. चालक ने करीब 50 फीट उन्हें घसीट ले गया. इसके बाद चालक ने डंपर को रोका और पीछे लिया, जिसके बाद दोनों युवक सड़क पर गंभीर हालत में गिर गए. डंपर चालक मौके से फरार हो गया.

घायल युवक को जयपुर किया गया रेफर

लोगों ने दोनों घायलों को निजी वाहन से सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार देकर एंबुलेंस 108 से झुंझुनूं रेफर कर दिया गया. झुंझुनूं में साजन की मौत हो गई और गंभीर घायल इंद्राज को जयपुर रेफर कर दिया गया.  

यह भी पढ़ेंः उपचुनाव से पहले बांसवाड़ा में पुलिस ने कार से पकड़े 40 लाख रुपये, दो लोग गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com