विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2024

Rajasthan Acid Attack: प्यार के बाद महसूस हुई बेवफाई! एक शक के कारण आर्मी जवान पर शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने फेंका तेजाब

पूछताछ के बाद भापर निवासी 28 साल की खुशबू शर्मा पत्नी सुरेंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आर्मी जवान अरुण और खुशबू शर्मा पिछले करीब ढाई से तीन साल से रिलेशन में थे.

Rajasthan Acid Attack: प्यार के बाद महसूस हुई बेवफाई! एक शक के कारण आर्मी जवान पर शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने फेंका तेजाब
प्रतीकात्मक तस्वीर.

Rajasthan News: झुंझुनू जिले के सूरजगढ़ थाना इलाके में कुम्हारों का बास और भापर के बीच मुख्य सड़क पर आर्मी के एक जवान पर शनिवार अल सुबह किए गए एसिड अटैक का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा करते हुए आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया. जांच में पता चला कि पहले प्यार और फिर दूरियों के चलते महलिा ने इस वारदात को अंजाम दिया था. 

जयपुर में भर्ती है घायल आर्मी जवान

कुम्हारों का बास निवासी पूर्णमल कुम्हार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि शनिवार सुबह करीब पौने पांच बजे भारतीय सेना में कार्यरत उसका पोता अरुण कुमार पुत्र वीरेंद्र साइकलिंग करने के लिए घर से रवाना हुआ था. थोड़ी देर बाद उसने अपने ताऊ राजेंद्र को फोन किया और बताया कि किसी ने उसकी आंखों में ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया है, जिस पर राजेंद्र और महेंद्र गाड़ी लेकर घटना स्थल पर पहुंचे. दोनों पहले अरुण को लेकर चिड़ावा के सरकारी अस्पताल गए. जहां से अरुण को पहले झुंझुनूं और बाद में वहां से जयपुर रेफर किया गया. 

2.5 साल से रिलेशन में थे अरुण-खुशबू

फिलहाल अरुण का इलाज जयपुर में चल रहा है. इस मामले में रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि शनिवार अल सुबह ही अरुण के फोन पर 4 बजकर 23 मिनट पर एक महिला का फोन आया हुआ है. पुलिस ने इसी क्रम में जांच को आगे बढ़ाते हुए कासनी गांव से आरोपी महिला को डिटेन किया. इसके बाद पूछताछ की गई. पूछताछ के बाद भापर निवासी 28 साल की खुशबू शर्मा पत्नी सुरेंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आर्मी जवान अरुण और खुशबू शर्मा पिछले करीब ढाई से तीन साल से रिलेशन में थे. लेकिन पिछले कुछ दिनों से अरुण, खुशबू शर्मा से कम बातचीत करने लग गया था. ऐसे में खुशबू को शक हुआ कि अरुण की जिंदगी में शायद कोई दूसरी लड़की आ गई है. इसी बात को सोचकर खुशबू ने अरुण को सबक सिखाने का प्लान बनाया और सुबह उसे बुलाकर उस पर एसिड फेंका. सूरजगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को पूछताछ के बाद खेतड़ी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

ये भी पढ़ें:- 1992 का दुष्कर्म और MMS कांड जिसने अजमेर को हिला कर दिया था, अब 32 साल बाद 6 दोषियों को मिली उम्र कैद

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com