विज्ञापन
This Article is From Nov 14, 2025

ACB Action: 3.70 लाख रुपए की रिश्वत लेते डॉक्टर गिरफ्तार, जोधपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई

Bilada Jodhpur Doctor arrest: परिवादी का कहना है कि दो पदों पर नियुक्ति की एवज में रिश्वत की मांग की, जिसे सीएमएचओ तक पहुंचाने की बात कही गई थी.

ACB Action: 3.70 लाख रुपए की रिश्वत लेते डॉक्टर गिरफ्तार, जोधपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई

Jodhpur ACB: जोधपुर के बिलाड़ा में 3.70 लाख रुपए की रिश्वत के साथ डॉक्टर गिरफ्तार हुआ. जोधपुर में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजकीय ट्रोमा सेंटर (बिलाड़ा) के डॉ. बुधराज बिश्नोई को धर-दबोचा है. जोधपुर शहर की एसीबी चौकी ने कार्रवाई की. डॉ. बिश्नोई ने फार्मासिस्ट और सफाईकर्मी के पद पर नियुक्ति की एवज में रिश्वत की मांग की थी. परिवादी के मुताबिक, जोधपुर ग्रामीण सीएम

परिवादी के भाई और दोस्त की नियुक्ति का मामला 

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने जानकारी दी कि जोधपुर शहर यूनिट को एक संबंध में शिकायत मिली थी. परिवादी के भाई को फार्मासिस्ट के पद के लिए 3 लाख रूपए और दोस्त को सफाईकर्मी के पद पर नियुक्ति देने के लिए 50,000 से 1 लाख रूपए तक की मांग की गई. 

शिकायत मिलने के बाद एसीबी उप महानिरीक्षक  भुवन भूषण यादव के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसीबी) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के साथ जाब्ता मौके पर पहुंचा. इस दौरान डॉक्टर को 3 लाख 70 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है.

मामले में जांच जारी

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ और कार्यवाही जारी है. एसीबी द्वारा मामलें में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी. साथ ही अन्य संदिग्ध की भूमिका की जांच जारी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com