विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2026

जोधपुर में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, CGST अधिकारी पर करोड़ों की अवैध संपत्ति का आरोप

राजस्थान के जोधपुर में सीबीआई ने सीजीएसटी इंस्पेक्टर अंकित असवाल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है. जांच में करोड़ों की संपत्ति और खर्च का खुलासा हुआ है. पहले भी रिश्वत मामले में गिरफ्तारी हो चुकी है. अब परिवार भी जांच के दायरे में है.

जोधपुर में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, CGST अधिकारी पर करोड़ों की अवैध संपत्ति का आरोप
जोधपुर में सीबीआई ने सीजीएसटी इंस्पेक्टर पर मामला दर्ज कर लिया

Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने सीजीएसटी इंस्पेक्टर अंकित असवाल के खिलाफ असंगत संपत्ति का मामला दर्ज किया है. यह कार्रवाई सीबीआई एसीबी जोधपुर को मिली शिकायत के आधार पर की गई. आरोप है कि जनवरी 2020 से 18 जनवरी 2024 के बीच उन्होंने अपनी ज्ञात आय से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की.

61.80 लाख रुपये आय से अधिक

जांच में सामने आया कि इस अवधि में अंकित असवाल और उनके परिवार की कुल कानूनी आय करीब 1.32 करोड़ रुपये थी. इसमें वेतन संपत्ति की बिक्री और बैंक ऋण शामिल हैं. वहीं इसी अवधि में उन्होंने 1.94 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की और खर्च किया. यह राशि उनकी आय से 61.80 लाख रुपये अधिक बताई गई है जो करीब 46.76 प्रतिशत ज्यादा है.

जयपुर में खरीदे महंगे भूखंड

सीबीआई के अनुसार अंकित असवाल ने अपने और भाई संजय के संयुक्त नाम से जयपुर में फरवरी 2020 में 1.40 करोड़ रुपये का भूखंड खरीदा. सितंबर 2022 में 26 लाख और दिसंबर 2022 में 11.21 लाख रुपये का एक और प्लॉट लिया गया. इसके अलावा घर का सामान कैश एफडीआर बैंक बैलेंस और शेयर भी जांच में सामने आए हैं.

पहले भी रिश्वत केस में गिरफ्तारी

वर्ष 2024 में सीबीआई ने अंकित असवाल को 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था. ट्रैप ऑपरेशन में मध्यस्थ सोनू और अशोक को रंगे हाथों पकड़ा गया. तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों से आय से अधिक संपत्ति की जानकारी मिली जिसके बाद यह नया मामला दर्ज हुआ. इस केस में आईआरएस अधिकारी संदीप पायल का नाम भी सामने आया था.

कई जगह रही तैनाती, जांच जारी

अंकित असवाल ने 2012 में सूरत कमिश्नरेट से सेवा शुरू की थी और बाद में डीजीजीआई जयपुर सीजीएसटी दिल्ली और एसईजेड जयपुर में तैनात रहे. सीबीआई का कहना है कि संपत्ति का संतोषजनक हिसाब नहीं दिया गया है. मामला जोधपुर की विशेष सीबीआई अदालत में चलेगा और जांच अभी जारी है. परिवार के सदस्यों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.

यह भी पढ़ें- खेजड़ी कटाई पर रोक को लेकर सरकार ने पूरे राजस्थान में जारी किया आदेश, विधानसभा में लाया जाएगा बिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com