विज्ञापन

सोनम वांगचुक की रिहाही को लेकर जोधपुर सेंट्रल जेल के बाहर प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता करीब तीन माह से जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं. उन्हें रासुका के तहत गिरफ्तार किया गया है.

सोनम वांगचुक की रिहाही को लेकर जोधपुर सेंट्रल जेल के बाहर प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जोधपुर सेंट्रल जेल.

Jodhpur News: सोनम वांगचुक को रिहा करने की मांग को लेकर निकाली जा रही पदयात्रा मंगलवार (27 जनवरी) को जोधपुर पहुंची, जहां सेंट्रल जेल के बाहर पुलिस के बेरीकटिंग पर पद यात्रा रुकी और सोनम वांग चुग को रिहा करने की मांग को लेकर नारेबाजी की गई . रैली का नेतृत्व कर रहे तारा राम मेहना राष्ट्रीय मूल निवासी संघ और भारतीय भील सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह न्याय के लिए निकल जा रही एक पैदल यात्रा है जो 14 तारीख को बाकासर बॉर्डर से शुरू की गई थी, और आज हम यहां सेंट्रल जेल पहुंचे हैं. इसके बाद कलेक्ट्रेट जाकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे हमारा मुख्य उद्देश्य हक और अधिकारों की बात करने वाले हमारे मसीहा सोनम वांगचुक को सिर्फ संवैधानिक अधिकारों की मांग करने पर लद्दाख से गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल जोधपुर में लाया गया उन की रिहाई को लेकर यह पैदल यात्रा थी.

भीम सेना ने शहर में निकाली रैली 

भारतीय भीम सेना की रैली.

भारतीय भीम सेना की रैली.

सरकार तक यह संदेश देने की कि  किसी बेगुनाह को अपनी मर्जी से आप यूं कैद नहीं कर सकते सोनम वांगचुक का कसूर इतना है कि उन्होंने अपने लद्दाख को आदिवासियों की संख्या के अनुसार छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग 2014 में की थी. लेकिन सरकार उन्हें आश्वासन देती रही लेकिन नहीं किया. फिर उन्हें लद्दाख से दिल्ली की यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से शुरू करनी पड़ी. लेकिन फिर उन्हें बीच रास्ते से गिरफ्तार कर यहां लाया गया इसलिए हमने इस पदयात्रा का नाम संवैधानिक अधिकार जागरूकता पैदल यात्रा रखा. क्योंकि लोगों को संवैधानिक अधिकारों की जानकारी नहीं है और जानकारी नहीं होने से यह समस्याएं उत्पन्न हो रही है. 

वहीं, सोनम वांगचुंग के समर्थन में प्रदर्शन में भारतीय भीम सेना ने रैली निकाली. यह रैली शहर के कई रास्तों से गुजरी और संगठन के सदस्यों ने वांगचुक की गिरफ्तारी का विरोध किया. रैली मसूरिया (जोधपुर) से शुरू हुई और जोधपुर सेंट्रल जेल के लिए रवाना हुई. 

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close