विज्ञापन

जोधपुर में गणगौर सवारी पर पथराव, मकराना मोहल्ले में महिलाओं पर बरसाए पत्थर; गाड़ियों में तोड़फोड़, सड़कों पर उतरा हिंदू समाज

Jodhpur Stone Pelting Gangaur: जोधपुर के मकराना मोहल्ला में गणगौर सवारी के दौरान पथराव से मचा हड़कंप. वाहनों में तोड़फोड़ के बाद भारी पुलिस बल तैनात. तस्वीरों में देखें कैसे थे हालात...

जोधपुर में गणगौर सवारी पर पथराव, मकराना मोहल्ले में महिलाओं पर बरसाए पत्थर; गाड़ियों में तोड़फोड़, सड़कों पर उतरा हिंदू समाज
जोधपुर के भीतरी शहर में बवाल: नशे में धुत युवकों ने गणगौर यात्रा को मारी टक्कर, फिर शुरू हुई पत्थरबाजी; विदेशी पर्यटकों के बीच मचा हड़कंप
NDTV Reporter

Jodhpur News: राजस्थान की सांस्कृतिक राजधानी जोधपुर शुक्रवार देर शाम रणक्षेत्र में तब्दील हो गई. भीतरी शहर के मकराना मोहल्ले में ऐतिहासिक गणगौर की सवारी और 'फागड घुड़ला मेले के दौरान विशेष समुदाय के युवकों द्वारा की गई पत्थरबाजी ने खुशियों के माहौल को दहशत में बदल दिया. इस दौरान न केवल महिलाओं के साथ बदसलूकी की गई, बल्कि वाहनों में जमकर तोड़फोड़ भी हुई.

ऐसे हुई विवाद की शुरुआत

स्थानीय लोगों के अनुसार, शाम के समय शहर में गणगौर की सवारी निकल रही थी, जिसमें 3 ट्रैक्टर भी शामिल थे. इसी दौरान नशे में धुत एक विशेष समुदाय के 3 युवक अपनी बाइक लेकर जबरन जुलूस के बीच घुसने लगे. जब ट्रैक्टर चालकों और स्थानीय युवकों ने उन्हें रोका, तो आरोपियों ने अपनी गाड़ी से ट्रैक्टर को टक्कर मार दी.

जोधपुर में गणगौर यात्रा पर पथराव करते हुए विशेष समुदाय के लोगों का वीडियो.

जोधपुर में गणगौर यात्रा पर पथराव करते हुए विशेष समुदाय के लोगों का वीडियो.
Photo Credit: NDTV Reporter

महिलाओं पर हुआ पथराव

विवाद बढ़ने पर युवकों ने महिलाओं के साथ बदतमीजी शुरू कर दी. देखते ही देखते दूसरी तरफ से पथराव शुरू हो गया, जिससे भगदड़ मच गई. उपद्रवियों ने एक ऑटो का अगला शीशा चकनाचूर कर दिया और कई अन्य गाड़ियों को भी निशाना बनाया. इस तनावपूर्ण माहौल के बीच भीड़ की ओर से 'जय श्रीराम' के नारे भी गूंजने लगे. घटना के कुछ वीडियो में विदेशी पर्यटकों का एक ग्रुप भी इस खौफनाक मंजर के बीच से गुजरता नजर आया.

जोधपुर में पथराव के बाद लोगों के इकट्ठा होकर जताया विरोध.

जोधपुर में पथराव के बाद लोगों के इकट्ठा होकर जताया विरोध.
Photo Credit: NDTV Reporter

अवैध बिल्डिंग से बरसाए गए पत्थर?

स्थानीय पार्षद और मोहल्ले के लोगों ने पुलिस प्रशासन से गंभीर शिकायत की है. आरोप है कि एक अवैध इंडिगो बिल्डिंग के ऊपर से सुनियोजित तरीके से पत्थर बरसाए गए. लोगों ने इलाके में चल रहे अवैध टैक्सी स्टैंड को भी तुरंत हटाने की मांग की है. 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भारी पुलिस बल ने हालात पर काबू पाया.

स्थानीय लोगों ने बताया कैसे शुरू हुआ पथराव.

स्थानीय लोगों ने बताया कैसे शुरू हुआ पथराव.
Photo Credit: NDTV Reporter

डीसीपी ईस्ट का बयान

मौके पर पहुंचे DCP ईस्ट मनीष चौधरी ने बताया कि हालात अब नियंत्रण में हैं. उन्होंने पुष्टि की कि गणगौर यात्रा पर पथराव की सूचना मिलते ही भारी जाब्ता तैनात किया गया. पुलिस ने अब तक कुछ संदिग्धों को डिटेन किया है जिनसे पूछताछ जारी है. पीड़ित पक्ष की लिखित शिकायत पर FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

डीसीपी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर FIR दर्ज करने की तैयारी की जा रही है.

डीसीपी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर FIR दर्ज करने की तैयारी की जा रही है.
Photo Credit: NDTV Reporter

ये भी पढ़ें:- राजस्थान में अगले 72 घंटे भारी! जयपुर, जोधपुर और बीकानेर में 28-30 मार्च तक आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close