विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2025

जोधपुर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

इस घटना के बाद जोधपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा और सख्त कर दी गई है. पुलिस और RPF ने यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की है.

जोधपुर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
रेलवे स्टेशन पर पुलिस की जांच

Rajasthan News: जोधपुर शनिवार शाम जोधपुर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी भरा फोन कॉल आने से हड़कंप मच गया. इस घटना के बाद रेलवे पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं. स्टेशन पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिससे एजेंसियों ने राहत की सांस ली.

अनजान नंबर से आया धमकी भरा कॉल

शाम करीब 5:30 बजे रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) को एक अनजान नंबर से फोन आया. कॉल करने वाले ने जोधपुर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी और तुरंत फोन काट दिया. इस कॉल ने सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत अलर्ट मोड पर ला दिया. रेलवे पुलिस (GRP), RPF और स्थानीय पुलिस ने मिलकर स्टेशन के हर कोने की बारीकी से जांच शुरू की.

तलाशी में नहीं मिला कोई सुराग

सुरक्षा बलों ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म, वेटिंग रूम, पार्सल ऑफिस और आसपास के इलाकों में गहन तलाशी ली. बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की मदद से हर संदिग्ध जगह की जांच की गई. कई घंटों की मेहनत के बाद भी कोई संदिग्ध सामान या व्यक्ति नहीं मिला. जीआरपी सब इंस्पेक्टर प्रह्लादराम ने बताया कि जांच में कुछ भी नहीं मिला, जिससे स्थिति सामान्य हो गई.

सूरत से एक युवक हिरासत में  

पुलिस ने धमकी भरे कॉल की जांच शुरू की और कॉल करने वाले नंबर का पता लगाया. यह नंबर सूरत, गुजरात से जुड़ा था. सूरत रेलवे पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया. पूछताछ में युवक ने बताया कि उसका फोन किसी और ने इस्तेमाल किया था. सूरत पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की मदद से असली आरोपी की तलाश कर रही है और हिरासत में लिए गए युवक से गहन पूछताछ जारी है.

ये भी पढ़ें- बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाईं पायलट राजवीर की मां, हेलीकॉप्टर क्रैश के 13 दिन बाद मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com