विज्ञापन
This Article is From Aug 16, 2025

स्वतंत्रता दिवस पर जोधपुर में 13 साल के बच्चे की मौत का जिम्मेदार कौन? पुलिस के रवैये से उठे गंभीर सवाल

13 वर्षीय बच्चा लोकेंद्र को उस समय ट्रक ने टक्कर मार दी, जब 15 अगस्त को सुबह स्वतंत्रता दिवस समारोह के हिस्सा लेने के लिए अपने चार दोस्तों के साथ नेहरू कॉलोनी पांचबत्ती चौराहे स्थित घर से निकला था. रेजिडेंसी रोड पर ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिए.

स्वतंत्रता दिवस पर जोधपुर में 13 साल के बच्चे की मौत का जिम्मेदार कौन? पुलिस के रवैये से उठे गंभीर सवाल

Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर में 15 अगस्त को सीएम भजनलाल के दौरे के बीच प्रशासन के गैर जिम्मेदाराना रवैया ने एक परिवार का चिराग बुझा दिया है. शुक्रवार को जोधपुर में सीएम के कार्यक्रम स्थल से कुछ ही दूरी पर एक 13 वर्षीय बच्चे का सड़क हादसा का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गई. यह घटना प्रशासन और सिस्टम पर बड़े सवाल खड़े कर रही है. वीवीआईपी मूवमेंट होने के बावजूद घटना स्थल पर समय से एंबुलेंस नहीं पहुंची और बच्चे को ऑटो रिक्शा से अस्पताल ले जाना पड़ा है. 

काफी देकर सड़क पर पड़ा रहा बच्चा

एनडीटीवी की टीम जब मृतक बच्चे लोकेंद्र के घर पहुंची तो मृतक के बड़े पिता और बड़ी माता ने बताया कि 15 अगस्त को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने मित्रों के साथ जब लोकेंद्र घर से निकाला था. कुछ ही दूरी पर उसकी ट्रक से टक्कर हो गई. इसके बाद वह काफी देर तक देर तक सड़क पर ही पड़ा रहा, लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन के वहां मौजूद होने के बावजूद भी किसी ने उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया.

Latest and Breaking News on NDTV

सड़क पर बिखरे खून को करवाया साफ

वीवीआईपी ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी अपने जिम्मेदारी से भागते नगर आए और एक रिक्शा से अस्पताल ले जाना पड़ा. बड़े पिता का कहना है कि अगर समय पर एंबुलेंस पहुंच जाती तो शायद आज उनका भतीजा उनके आंगन में होता. दूसरी तरफ जब हादसे के बाद सड़क पर खून बिखर गया तो फायर ब्रिगेड से साफ करवा दिया गया, जो निंदनीय है.

लोग सवाल कर रहे हैं कि जब मुख्यमंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम था तो अवैध तरीके से ट्रक शहर में कैसे प्रवेश कर गया. इस हादसे के समय स्थानीय पुलिस प्रशासन मात्रा मूकदर्शक बनी रही. परिवार के आक्रोश के बाद राज्य सरकार द्वारा मुआवजे की घोषणा कर दी गई, लेकिन परिवार का कहना है कि उस लोकेंद्र की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता. अब इस पूरे मामले पर पुलिस प्रशासन चुप्पी साधे हुए है. 

Latest and Breaking News on NDTV

ट्रक ने बाइक सवार बच्चे को मारी थी टक्कर

बता दें कि 13 वर्षीय बच्चा लोकेंद्र को उस समय ट्रक ने टक्कर मार दी, जब 15 अगस्त को सुबह स्वतंत्रता दिवस समारोह के हिस्सा लेने के लिए अपने चार दोस्तों के साथ नेहरू कॉलोनी पांचबत्ती चौराहे स्थित घर से निकला था. वह बाइक पर बैठा था. घर से करीब 1 किलोमीटर आगे निकलते ही मुख्य रेजिडेंसी रोड पर ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिए. जिससे लोकेंद्र की मौत हो गई. बड़ी बात है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई VVIP इसी रूट से निकलने वाले थे. 

यह भी पढे़ं- 

जोधपुर में 13 साल के बच्चे को ट्रक ने कुचला, बहनों ने पुलिस के सामने हाथ जोड़े..लेकिन नहीं ले गए अस्पताल 

RGHS में फर्जीवाड़े पर सरकार का बड़ा एक्शन, 12 कर्मचारी सस्पेंड; 3 मेडिकल स्टोर-एक अस्पताल पर गिरी राज

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com