विज्ञापन
This Article is From May 31, 2025

Rajasthan: लखपति दीदी, फ्री स्कूटी... राजस्थान में महिलाओं को मिली कई सौगात; जेपी नड्डा के संबोधन की बड़ी बातें

राजस्थान इंटरनेशल सेंटर में अहिल्याबाई होल्कर महिला सशक्तीकरण सम्मेलन आयोजित किया गया. जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शामिल हुए. इस दौरान राजस्थान की महिलाओं को कई बड़ी सौगात दी गई है.

Rajasthan: लखपति दीदी, फ्री स्कूटी... राजस्थान में महिलाओं को मिली कई सौगात; जेपी नड्डा के संबोधन की बड़ी बातें
राजस्थान में महिलाओं को मिली कई सौगात

Rajasthan News: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) शनिवार को जयपुर पहुंचे. इस दौरान नड्डा ने राजस्थान इंटरनेशल सेंटर में अहिल्याबाई होल्कर महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में हिस्सा लिया. मंत्री नड्डा ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा सौभाग्य है कि अहिल्याबाई होल्कर की जन्म जयंती पर राजस्थान की वीर भूमि में आने का मौका मिला है. महिलाओं को शिक्षा के साथ जोड़ना, प्रगतिशील सोच के साथ जोड़ना, वह भी 300 साल पहले, यह कितना बड़ा काम रहा होगा. अहिल्याबाई होल्कर ने महिलाओं की शिक्षा के लिए प्रयास किए थे, उसी तरह का प्रयास अलग अलग योजनाओं से राजस्थान सरकार भी कर रही है.

लड़कियों को बांटी गई स्कूटी

जेपी नड्डा ने सीएम भजनलाल से कहा कि आज यहां बालिकाओं को स्कूटी बांटी गई है, यह सिर्फ स्कूटी नहीं है, बल्कि उनके जीवन में आगे बढ़ने का माध्यम है. सबसे बड़ी बधाई इसलिए आपको देना चाहता हूं कि आपने गर्भ की पाठशाला कार्यक्रम की शुरुआत की है. यह बहुत बड़ा कार्यक्रम है. जो देश और समाज को परिवर्तित करेगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

जेपी नड्डा के संबोधन की बड़ी बातें

  1. डबल इंजन की सरकार है. आप समझिए कि यह कितनी बड़ी ताकत है. पॉलिसी मेकर्स का प्रभाव पड़ता है. हम इस वातावरण में जी रहे थे कि यहां तो ऐसा ही चलता है, लेकिन अब लोग कहते हैं कि नहीं ऐसे नहीं चलेगा, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश प्रगति करेगा. 
  2. भजनलाल जी ने अपनी स्पीच में योजनाओं का जिक्र किया. हम आपके बीच आते हैं तो अपनी योजनाओं का जिक्र करते हैं, या फिर रिमोट के जरिए सीधे आपके खाते में देकर जाते हैं. आज रिपोर्ट कार्ड की पॉलिटिक्स हो रही है. पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस, पॉलिटिक्स ऑफ एकाउंटेबिलिटी, पॉलिटिक्स ऑफ डिवलेपमेंट, यह प्रधानमंत्री जी ने तस्वीर बदली है. 
  3. हमने कोशिश की कि ऐसी व्यवस्था हो कि इलाज अफोर्डेबल हो. 1 लाख 77 हजार आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाए गए. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि 30 साल की उम्र तक की महिलाओं के सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग होगी. 
  4. वहीं पुरुष के हाइपरटेंशन और दूसरी बीमारियों की स्क्रीनिंग होगी. ताकि 30 साल तक की उम्र तक ही गंभीर बीमारियों का पता चल जाए. हमने प्रिवेंटिव पार्ट को आगे बढ़ाने की कोशिश की है. आप बताइए यह 10 साल में बदलता भारत है या नहीं. 
  5. भजनलाल शर्मा जी को बिठाने का अर्थ है कि इस विचार का कोई कार्यकर्ता जो दिन रात लोगों के लिए काम करे. उजाले का महत्व तभी है जब आपने आप अंधकार देखकर उजाले की तरफ आए हैं. हमने कल ही राजस्थान के लिए तीन हजार करोड़ स्वास्थ्य सेवाओं के लिए देने का ऐलान किया है. 
  6. यह डबल इंजन की सरकार की ताकत है. 23 नए मेडिकल कॉलेज मोदी जी ने आपको दिए हैं. आपने मांगे नहीं थे. पीजी और यूजी की सीट्स बढ़ी हैं. 
  7. आपने कभी सोचा था कि बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा में मेडिकल कॉलेज खुलेगा, लेकिन यहां मेडिकल कॉलेज खुले. करौली, गंगानगर, सिरोही, बूंदी, टोंक, हनुमानगढ़ में मेडिकल कॉलेज खुलेगा. उनकी सरकार को डिग्री कॉलेज खोलने में दिक्कत होती थी, हमने मेडिकल कॉलेज की झड़ी लगा दी. 

'महिला सशक्तिकरण पर काम कर रही सरकार'

कार्यक्रम के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोकमाता अहिल्याबाई ने इस राष्ट्र को मजबूती देने का काम किया है. अहिल्याबाई का शासन इतिहास में स्वर्णयुग के रूप में जाना जाता है. उन्होंने महिला शिक्षा और समाज सुधारक व्यक्तित्व के रूप में काम किया है.

Latest and Breaking News on NDTV

सीएम भजनलाल ने आगे कहा कि माता अहिल्याबाई ने हमारे सनातन धर्म को मजबूत करने का काम किया. काशी विश्वनाथ का पुनर्निर्माण, सोमनाथ की मरम्मत जैसे कार्य उन्होंने किए. हम उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हैं. राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है. आज के कार्यक्रम की शुरुआत भी कालिका पेट्रोलिंग यूनिट में 150 नए वाहन जोड़ने से की है. 

नारी शक्ति को मिली कई सौगातें

  • 11 करोड़ रुपए की राशि लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत हस्तांतरित की गई. 
  • प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप 5.06 करोड़ हस्तांतरित की गई. 
  • 19183 छात्राओं को दूरस्थ शिक्षा योजना 9 करोड़ 57 लाख रुपए का भुगतान किया गया. 
  • गार्गी पुरस्कार, बालिका  पद्माक्षी पुरस्कार योजना के तहत 6489 लड़कियों को  3 करोड़ रुपए से अधिक राशि हस्तांतरित की गई. 
  • 1800 लखपति दीदियों को 14 करोड़ ऋण राशि हस्तांतरित की गई.  
  • गर्भ की पाठशाला कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. डिजिटल प्लेटफॉर्म है. इससे गर्भावस्था के दौरान सभी जानकारियां मिलेंगी.
  • स्वस्थ नारी चेतना अभियान। HIV पीड़ित महिलाओं के सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग की जाएगी. 
  • समुदाय स्तर पर गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क डायबिटीज जांच सुविधा शुरू. 10 जिलों के 4125 से अधिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डायबिटीज जांच कराई जा सकती है. इससे 4 लाख से अधिक गर्भवती महिलाओं को लाभ मिलेगा.
  • 5 कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का लोकार्पण, 2 जनजातीय क्षेत्र में बालिका विद्यालयों के 2 छात्रावास का लोकार्पण किया गया है. 

यह भी पढें- PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान रॉयल्स के इस खिलाड़ी से की मुलाकात, तस्वीरें शेयर कर की तारीफ

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com