विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Aug 31, 2023

"पहले अपने मंत्रियों का नार्को टेस्ट करवाएं" CM गहलोत के बयान पर BJP प्रदेशाध्यक्ष CP जोशी का पलटवार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि अर्जुन राम मेघवाल के खिलाफ अगर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं तो इसकी जांच होनी चाहिए. जिस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने अब पलटवार किया है.

Read Time: 3 min
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी
JAIPUR:

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने मुख्यमंत्री के न्यायपालिका के भ्रष्टाचार में लिप्त होने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि न्यायपालिका पर इस तरह के बयान से उनकी हताशा साफ दिखाई दे रही है, कभी वह अपने मंत्रियों पर आरोप लगाते हैं तो कभी किसी को नकारा-निकम्मा कहते हैं, अब राजस्थान की जनता को भी उन पर विश्वास नहीं है.

प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस और भाजपा दोनों ही चुनावी मोड में नजर आ रहे हैं. इसी को लेकर एक ओर कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठकें लगातार जारी हैं तो वहीं भाजपा भी अपनी चुनावी रणनीति को लेकर परिवर्तन यात्रा निकालने वाली है. आज भाजपा मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने मीडिया से बातचीत में गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला.

पिछले दिनों वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश मेघवाल ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, जिस पर मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि उनके भ्रष्टाचार के मामलों की जांच होनी चाहिए. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सीपी जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी को बोलना चाहता हूं कि राजेंद्र गुड़ा ने सभी मंत्री-विधायकों को दुष्कर्मी बताया पहले उनका नार्को टेस्ट करवाइए.

कैलाश मेघवाल ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को बताया था भ्रष्टाचारी

पिछले दिनों भाजपा नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को भ्रष्टाचारी बताया था. कैलाश मेघवाल ने मंत्री मेघवाल पर निशाना साधते हुए उन्हें "चोर नंबर एक" तक कह डाला था.  उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी ने अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री बनाया जो खुद भ्रष्टाचार में लिप्त है. उन्होंने कहा, मैं अर्जुन राम मेघवाल के खिलाफ नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखूंगा और अगर मुझे कोई सकरात्मक जवाब नहीं मिला तो मैं आगे भी लड़ाई जारी रखूंगा.

मेघवाल के इस बयान पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि अर्जुन राम मेघवाल के खिलाफ अगर ऐसे आरोप लगे हैं तो इसकी जांच होनी चाहिए.

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Close