विज्ञापन
This Article is From Apr 09, 2026

फर‍ियादी के पास कुर्सी छोड़कर खुद पहुंचे जज, पहली मंज‍िल से नीचे आकर 'भगवान' को सौंपा हक 

सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने की वजह से युवक चल-फिर नहीं सकता है. ऐसे में ज‍िला एवं सत्र न्‍यायाधीश ने जो किया उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है.

फर‍ियादी के पास कुर्सी छोड़कर खुद पहुंचे जज, पहली मंज‍िल से नीचे आकर 'भगवान' को सौंपा हक 
हादसे में घायल को अपने हाथों से चेक देने पहुंचे जिला जज.

राजस्‍थान के दौसा जिला न्यायालय परिसर में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जहां न्‍याय के साथ मानवीय संवेदना भी द‍िखी. बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश केशव कौशिक ने कोर्ट के फर्स्‍ट फ्लोर से खुद नीचे उतरकर एक हादसे में गंभीर रूप से घायल भगवान सहाय को मुआवजे की राशि का चेक सौंपा. जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है. 

हादसे में घायल हो गया था भगवान सहाय 

4 अप्रैल 2017 को भगवान सहाय अपने खेत जा रहा था, बाइक की टक्कर से भगवान सहाय गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसके पैर और रीढ़ की हड्डी फ्रैक्चर हो गया. गर्दन में भी चोट आई थी. भगवान सहाय ने बीमा कंपनी में एक्‍सीडेंट बीमा क्‍लेम क‍िया था. इस पर कंपनी न्‍यूनतम सहायता राश‍ि देने के ख‍िलाफ 2019 में परिवाद दाख‍िल क‍िया. 

कोर्ट ने मुआवजा देने का आदेश दिया 

कोर्ट ने भगवान सहाय को 16.75 लाख रुपये देने के ल‍िए बीमा कपंनी को आदेश द‍िया. इसके बाद मामला हाई कोर्ट चला गया. फिर पीड़‍ित और बीमा कंपनी ने लोक अदालत के जर‍िए 19 द‍िसंबर 2025 को व‍िवाद का न‍िस्‍तारण क‍िया. जिला जज खुद पहली मंजिल से नीचे उतरकर पीड़ित को 16.75 लाख रुपये का चेक दिया. 

यह भी पढ़ें: अजमेर में गाय को दे दिया जहर? दो गुटों में मारपीट, थाने तक पहुंचा मामला; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com