विज्ञापन

धीरेंद्र शास्त्री के बच्चे वाले बयान पर बोले जूली 'खुद के एक भी नहीं, दुनिया के 4-4 करवा दो!', बेढम का पलटवार

अजमेर स्थित धार्मिक नगरी पुष्कर में पहली बार हनुमंत कथा के लिए पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा है कि हिंदुओं को 4-4 बच्चे पैदा करने चाहिए.

धीरेंद्र शास्त्री के बच्चे वाले बयान पर बोले जूली 'खुद के एक भी नहीं, दुनिया के 4-4 करवा दो!', बेढम का पलटवार
टीकाराम जूली और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
Social Media X

राजस्थान की धार्मिक नगरी पुष्कर में पहली बार हनुमंत कथा कर रहे बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हिंदुओं के 4 बच्चे पैदा करने वाले बयान से राजस्थान की सियासत गरमा गई है. धीरेंद्र शास्त्री ने सोमवार, 23 फरवरी को कथा के पहले दिन हिंदुओं से कम से कम चार बच्चे पैदा करने की सलाह देकर नई बहस छेड़ दी है. उनके इस बयान के बाद राजस्थान में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और सत्ताधारी दल बीजेपी के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं.

बाबा बागेश्वर ने पुष्कर में समाचार एजेंसी एएनआई के हिंदुओं की आबादी के बारे में सवाल पूछे जाने पर कहा कि यह एक वैश्विक मुद्दा है. उन्होंने कहा,"हिंदू को कम-से-कम 4 बच्चे पैदा करने चाहिए. हमारी शादी अभी नहीं हुई तो हम पर तो लोग कमेंट करेंगे कि बाबा तुम्हारा क्या योगदान है. तो जब हमारा ब्याह हो जाएगा, तो हम भी हिंदुओं की आबादी बढ़ाने में अपना योगदान देंगे."

देखिए बाबा बागेश्वर का बयान - Video

डोटासरा और जूली की प्रतिक्रिया

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ये बयान दिया तो कांग्रेस ने भाजपा की राजनीतिक रणनीति करार दिया है. प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, "भाजपा ने हमेशा से संतों का उपयोग अपनी सियासत के लिए किया है. पहले बाबा रामदेव का किया गया, अब बागेश्वर धाम का किया जा रहा है."

वहीं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस सुझाव पर तंज कसते हुए कहा, "खुद के एक भी नहीं, दुनिया के चार-चार करवा दो! महाराजा लोगों को चाहिए कि वो अच्छे प्रवचन करें, जनता को सही मार्ग पर जाना सिखाएं, जनता को भय नहीं दिखाएं. मोदी जी प्रधानमंत्री हैं देश के, अब भी भय है क्या? चार-चार की ज़रूरत है क्या?"

जवाब में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कांग्रेस पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी संतों का सम्मान नहीं करती. बेढम ने कहा, "डोटासरा जी ने साधु संतों के खिलाफ जो कहा है वो उनके जीन में है. कांग्रेस के नेता चाहे दिल्ली में हों या यहां, हमेशा साधु-संतों के खिलाफ बयानबाजी करते हैं."

जवाहर सिंह बेढम चार बच्चों के बयान पर कहा कि जो व्यक्ति जैसा उचित समझे वैसा करे.

ये भी पढ़ें-: 

ट्रंप, मस्क और एप्सटीन फाइल्स, अब इनका नाम लेकर क्या प्रवचन दे रहे धीरेंद्र शास्त्री; भक्त बजा रहे तालियां

वसुंधरा ने बाबा बागेश्‍वर से म‍िलने के ल‍िए ढाई घंटे तक क‍िया इंतजार, एक घंटे बंद कमरे में हुई चर्चा

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close