विज्ञापन
This Article is From Sep 26, 2025

जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा बने राजस्थान HC के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, 27 सितम्बर को लेंगे शपथ 

27 सितम्बर 1964 को जयपुर में जन्मे जस्टिस शर्मा ने 30 मई 1987 को राजस्थान हाई कोर्ट में वकालत की शुरुआत की. अब वे अपने जन्मदिन के दिन ही वे ये पदभार संभालेंगे.

जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा बने राजस्थान HC के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, 27 सितम्बर को लेंगे शपथ 
जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा

Rajasthan High Court: जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को विधि मंत्रालय ने आदेश जारी कर उन्हें राजस्थान हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है. यह आदेश 27 सितम्बर से प्रभावी होगा. मुख्य न्यायाधीश के.आर. श्रीराम के सेवानिवृत्त होने के बाद जस्टिस शर्मा यह दायित्व संभालेंगे.

27 सितम्बर 1964 को जयपुर में जन्मे जस्टिस शर्मा ने 30 मई 1987 को राजस्थान हाई कोर्ट में वकालत की शुरुआत की. अब वे अपने जन्मदिन के दिन ही वे ये पदभार संभालेंगे. उन्होंने संवैधानिक, सर्विस, वाणिज्यिक, श्रम, आपराधिक और आर्बिट्रेशन सहित कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रैक्टिस की है.

27 सितम्बर 2025 को संभालेंगे पद 

वकील कोटे से वह 16 नवम्बर 2016 को न्यायाधीश बनाए गए. इसके बाद 1 जनवरी 2022 को उनका तबादला पटना हाई कोर्ट में हुआ और 2023 में उन्हें पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट भेजा गया. 14 जुलाई 2025 को वह पुनः राजस्थान हाई कोर्ट में स्थानांतरित हुए. अब 27 सितम्बर 2025 से वह कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का पद संभालेंगे. गौरतलब है कि इन्हीं की खंडपीठ के पास SI भर्ती का मामले की सुनवाई चल रही है. 

यह भी पढ़ें- 

बांसवाड़ा में नजर आया PM मोदी का बदला-बदला अंदाज़, वसुंधरा को कहा बहन; मंच का वीडियो वायरल

कोटा में IT विभाग की छापेमारी जारी, मित्तल पिगमेंट कंपनी पर हो सकता है करोड़ों के टैक्स चोरी का खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com