विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2025

Rajasthan: इंश्योरेंस खत्म और बैट्री खराब, करीब 3 साल तक छात्राओं को मिलेंगी धूल फांकती स्कूटियां

Pali News: कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत 2022 में स्कूटियां वितरण होनी थीं. लेकिन छात्राओं का इंतजार 3 साल बाद भी खत्म नहीं हुआ.

Rajasthan: इंश्योरेंस खत्म और बैट्री खराब, करीब 3 साल तक छात्राओं को मिलेंगी धूल फांकती स्कूटियां

Girl Student Scooty Scheme: कॉलेज छात्राओं को आवंटित होने वाली स्कूटी 3 साल से कमरे में बंद धूल फांक रही है. अब 21 को आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा से वितरण के आदेश तो आ गए. लेकिन पाली में कॉलेज छात्राओं के लिए आई 113 स्कूटियां की बैटरियां भी खराब हो गई है. साथ ही उनका इंश्योरेंस भी खत्म हो गया है. अब जल्द ही औपचारिकता पूरी कर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पखवाड़े के आयोजन में छात्राओं को स्कूटियां वितरित कर दी जाएगी. हालांकि बांगड़ कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर महेंद्र सिंह राजपुरोहित स्कूटियों के कबाड़ होने की बात को नहीं स्वीकार रहे हैं. उन्होंने कहा कि  सभी स्कूटियां सुरक्षित है. साल 2022 में 160 स्कूटर वितरण के लिए आई थी और 47 का वितरण किया जा चुका है. 113 स्कूटर वितरण का सरकार से 21 जून को आदेश आ गए. 

प्रशासन को छात्राओं ने सौंपा था ज्ञापन

ये स्कूटियां कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत 2022 में वितरण के लिए आई थी. छात्राएं स्कूटियों के वितरण का इंतजार कर रही है. स्कूटियों का वितरण नहीं होने से नाराज छात्राओं ने एक दिन पहले   मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा. कॉलेज छात्रा हर्षिता त्रिवेदी ने कहा, "यह स्कूटी साल 2022-23 में वितरण के लिए आई थी, मेरा भी स्कूटी वितरण में सिलेक्शन हुआ. लेकिन अभी तक नहीं मिली." 

इंश्योरेंस का होगा नवीनीकरण- प्रिंसिपल

वितरण के सवाल पर प्रिंसिपल ने जवाब दिया, "डीलर का पेमेंट जब तक नहीं होगा, तब तक वो वितरण नहीं करेगा. साथ ही इंश्योरेंस का नवीनीकरण कर दिया जजाएगा. बांगड़ कॉलेज स्कूटी वितरण में प्रदेशभर में दूसरा स्थान आया. 2024 में कॉलेज छात्रों की 241 स्कूटी का वितरण किया जा चुका है."

यह भी पढ़ेंः सालभर में 4 लाख लोगों को कुत्तों ने बनाया शिकार, हर दिन 1100 मामले, 87 हजार वैक्सीन की डिमांड

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com