विज्ञापन
This Article is From Jul 24, 2025

Rajasthan: कांवड़ लेने गए पति का मेहंदी रचाए पत्नी कर रही थी इंतजार, तभी आ गई मौत की खबर

Alwar: बिचगाव गांव में शोभा यात्रा के दौरान हादसा हो गया. इसमें गांव के ही दो युवक गोपाल और सुरेश की मौत हो गई.

Rajasthan: कांवड़ लेने गए पति का मेहंदी रचाए पत्नी कर रही थी इंतजार, तभी आ गई मौत की खबर

Kanwar yatra 2025: अलवर के लक्ष्मणगढ़ के बिचगांव में कावड़ शोभा यात्रा के दौरान करंट फैलने से दो कावड़ियों की मौत हो गई. इस हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए. इस घटना के बाद पूरे गांव में चूल्हा नहीं जला. लोग दिनभर भूखेप्यासे रहे. इस सब के बीच गांव में रहने वाली टीना पर दुखों का पहाड़ टूट गया. शादी के 4 महीने में ही टीना का सुहाग उजड़ गया. पति कावड़ लेने गया था और गांव में उत्सव की तैयारी चल रही थी. पति पत्नी को साथ मिलकर कावड़ चढ़ाने थी और उसके बाद गांव में हवन करना था. लेकिन एक हादसे ने गांव में उत्सव जैसे माहौल को मातम में बदल दिया.

11,000 केवी की लाइन से टकरा गया रथ

बिचगाव गांव में कावड़ियों की शोभा यात्रा के दौरान अचानक 11 हजार केवी की विद्युत लाइन रथ से छूने से करंट फैल गया था. इसमें गांव के ही दो युवक की मौत हो गई. जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए. करंट फैलने के बाद लोग ताश के पत्ते की तरह जमीन पर गिरने लगे और शोभायात्रा की वीडियो बना रहे लोगों के मोबाइल में यह पूरा मंजर कैद हो गया.

मंदिर में इंतजार कर रही थी टीना

टीना अपने परिवार के साथ गोपाल का मंदिर में इंतजार कर रही थी और इसी दौरान फोन पर करंट फैलने की सूचना मिली. इसके बाद परिवार के लोग घटनास्थल के लिए दौड़े. वहां दर्जनों लोग जमीन पर पड़े हुए थे. घायलों को वाहनों से अस्पताल में भर्ती करवाया गया. चारों तरफ भगदड़ का माहौल था. यह देखकर टीना बेहोश हो गई और जमीन पर गिर गई.

हादसे में बिखर गए कई परिवार

गोपाल की मौत के बाद पूरा परिवार टूट गया. इस हादसे में मृतक सुरेश का परिवार सदमा में है. घर में अब कोई कमाने वाला नहीं बचा है. सुरेश मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करता था. उसकी मौत के बाद परिवार और उसके 3 बच्चों के लिए परेशानी बढ़ गई है.

यह भी पढ़ेंः रेप केस में 53 साल का दोषी जाएगा बाल सुधार गृह, सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला पलटा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com