विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2025

Khatu Shyam: "खाटू श्‍याम स्‍थल को मॉडल के रूप में व‍िकस‍ित क‍िया जाए", द‍िया कुमारी ने की कॉरिडोर की समीक्षा 

Khatu Shyam: उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने निर्देश दिए है कि बजट घोषणा की क्रियान्विति में खाटू श्याम मंदिर कॉरिडोर विकास के लिए तेज गति से काम किया जाए.

Khatu Shyam: "खाटू श्‍याम स्‍थल को मॉडल के रूप में व‍िकस‍ित क‍िया जाए", द‍िया कुमारी ने की कॉरिडोर की समीक्षा 

Khatu Shyam: राजस्‍थान की डिप्टी CM दिया कुमारी राजस्थान के खाटूश्याम धार्मिक स्थल कॉरिडोर को तेजी से बनाने के लिए कवायद में जुटी है . डिप्टी CM दिया कुमारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कॉरिडोर की प्रगति की समीक्षा की. खाटू श्याम स्थल को मॉडल के रूप में विकसित किया जाए. उन्होंने कहा कि मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्र में जन सुविधाओं यथा सड़क, परिवहन, यात्रियों के ठहराव, दर्शनों में सुगमता, भीड़ नियंत्रण सहित विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर एक बेहतर कार्य योजना पर काम किया जा रहा है.

"राजस्थान में आर्थिक संसाधनों की कमी नहीं"

दीया कुमारी ने कहा कि बजट सत्र को लेकर पूरी तैयारी है. सभी वर्गों से सुझावों के आधार पर बजट तैयार किया जा रहा है. राजस्थान में आर्थिक संसाधनों की कोई कमी नहीं है. बजट घोषणाओं को समय पर पूरा किया गया है. राइजिंग राजस्थान से सरकार के आर्थिक तंत्र बहुत मज़बूत और बेहतर हुआ है. मार्च में होने वाले आईफ़ा को लेकर भी पूरी तैयारियां शुरू कर दी गई है. 

द‍िया कुमारी ने मोती डूंगरी में क‍िया दर्शन 

आज दिया कुमारी का जन्मदिन भी है इस मौक़े पर प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अलग अलग कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है. दिया कुमारी के विधानसभा क्षेत्र भी विद्याधर नगर में रक्तदान शिविर सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जन्मदिन के मौक़े पर दिया कुमारी ने गोविंद देव मंदिर और मोती डूँगरी गणेश मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की ख़ुशहाली और तरक़्क़ी की कामना की है. 

यह भी पढ़ें: क्‍या कांग्रेस व‍िधायक मुकेश भाकर 31 जनवरी को बजट सत्र में होंगे शाम‍िल,  स्‍पीकर ने क‍िया था न‍िलंब‍ित

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com