विज्ञापन
This Article is From Oct 26, 2025

Khatu shyamji: अगले 2 दिन बंद रहेंगे खाटूश्यामजी के दर्शन, मंदिर कमेटी ने बाबा के भक्तों से की अपील

Rajasthan: बाबा श्याम का जन्मोत्सव हर साल की तरह कार्तिक शुक्ल एकादशी, 1 नवंबर को मनाया जाएगा.

Khatu shyamji: अगले 2 दिन बंद रहेंगे खाटूश्यामजी के दर्शन, मंदिर कमेटी ने बाबा के भक्तों से की अपील

Khatu shyam ji janmotsav: खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव की तैयारियों के चलते आज (26 अक्टूबर) दर्शन बंद रहेंगे. बाबा श्याम के दरबार में विशेष पूजा-अर्चना और तिलक-श्रंगार के चलते आज रात दस बजे से कल (सोमवार) शाम 5 बजे तक आम भक्तों के लिए दर्शन बंद रहेंगे. खाटूश्यामजी का जन्मोत्सव अगले महीने 1 नवंबर को मनाया जाएगा. पिछले वर्ष (2024) को बाबा का जन्मदिन 12 नवंबर को मनाया गया था. श्री श्याम मंदिर कमेटी ने पत्र जारी कर आग्रह किया है कि 26 और 27 अक्टूबर को मंदिर आने की योजना बना रहे श्रद्धालु मंदिर बंद रहने के समय को ध्यान में रखकर दर्शन करने आएं.

जोर-शोर से चल रही हैं जन्मोत्सव की तैयारियां

बाबा के जन्मोत्सव के लिए इस वर्ष भी ज़ोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं. बाबा के जन्मोत्सव पर उनकी विशेष पूजा होती है और उन्हें विशेष भोग लगाया जाता है. बाबा के जन्मदिन पर जन्मोत्व के पहले से ही श्रद्धालुओं का तांता लग जाता है. भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन के अलावा पुलिस और प्रशासन की ओर से भी विशेष प्रबंध किए जाते हैं.

कार्तिक शुक्ल एकादशी को मनाया जाता है जन्मोत्सव

दरअसल, बाबा श्याम का जन्मोत्सव हर साल कार्तिक शुक्ल एकादशी को मनाया जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, यह तारीख अगले महीने 1 नवंबर को होगी. हर वर्ष कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पाटोत्सव मनाया जाता है. इस दिन देवउठनी एकादशी भी होती है.

यह भी पढ़ेंः डिप्टी सीएम दिया कुमारी का आज खाटूश्यामजी में अहम दौरा, विकास कार्यों का लेंगी जायजा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com