विज्ञापन
This Article is From Feb 05, 2026

Khatushyamji: फाल्गुनी लक्खी मेला 21 फरवरी से शुरू, सुरक्षा के कड़े पहरे में होंगे बाबा श्याम के दर्शन, प्रशासन मुस्तैद

Rajasthan News: सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे में स्थित विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी में 21 से 28 फरवरी तक बाबा श्याम के आठ दिवसीय वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेले की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं.

Khatushyamji: फाल्गुनी लक्खी मेला 21 फरवरी से शुरू,  सुरक्षा के कड़े पहरे में होंगे बाबा श्याम के दर्शन, प्रशासन मुस्तैद
khatushyamji
Social Media X

Baba Shyam Falguni Lakhi Mela 2026: सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे में स्थित विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी में 21 से 28 फरवरी तक बाबा श्याम का आठ दिवसीय वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेला आयोजित किया जाएगा. मेले के लिए प्रशासन और श्री श्याम मंदिर समिति ने इसकी युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर रखी है.

चरण मेला ग्राउंड में हो रही है मेले की तैयारियां

भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए, व्यवस्था को ठीक रखने के लिए चरण मेला ग्राउंड में बड़े पैमाने पर बैरिकेडिंग और सफाई का काम किया जा रहा है. बांस के डंडों की मदद से ग्राउंड में कुल 6 ब्लॉक तैयार किए जा रहे हैं, जहां 113 कर्मचारी काम की व्यवस्था में लगे हुए हैं.

सफाई व्यवस्था में लगे 70 महिला सफाई कर्मचारी

इसके साथ ही मेला ग्राउंड की सफाई व्यवस्था में चौथमल रेगर के नेतृत्व में 70 महिला सफाई कर्मचारियों के जरिए लगातार सफाई का काम किया जा रहा है. मिट्टी से कंकड़-पत्थर हटाकर ग्राउंड को समतल और साफ किया जा रहा है, ताकि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को साफ और सुरक्षित माहौल मिल सके.

 सुरक्षा और भीड़ कंट्रोल के लिए बैरिकेडिंग

सुरक्षा और भीड़ कंट्रोल के लिए बैरिकेडिंग
Photo Credit: NDTV

बैरिकेडिंग के लिए रात दिन हो रहा है काम

तैयारियों के बारे में श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान ने बताया कि सुरक्षा और भीड़ कंट्रोल के लिए बैरिकेडिंग का काम तेजी से चल रहा है. इसके लिए बैरिकेडिंग कॉन्ट्रैक्टर रामलाल कुमावत के नेतृत्व में 31 जनवरी से काम शुरू कर दिया गया है, जिसमें दिन में 75 और रात में 38 मजदूर लगातार काम में लगे हुए हैं.

समय पर पूरी की जा रही है मेले की तैयारियां

श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि जिला प्रशासन के निर्देश पर मेले की सभी तैयारियां समय पर पूरी की जा रही हैं. देश-विदेश से आने वाले लाखों भक्तों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, ताकि वे बाबा श्याम के अच्छे से दर्शन कर सकें.

युद्धस्तर पर हो रहा है मेले की तैयारियों का काम

इस बीच, कमेटी के कोषाध्यक्ष रवि सिंह चौहान ने बताया कि आने वाली भारी भीड़ को देखते हुए पूरे मेले का इंतज़ाम मंदिर कमेटी के जरिए किया जा रहा है. इसके तहत प्रशासनिक टुकड़ी के डोम अरेंजमेंट, स्काउट-गाइड और नाइट शेल्टर जैसी जरूरी सुविधाएं भी पक्की की जा रही हैं.

यह भी पढ़ें:  Rajasthan: बूंदी में फसल बर्बाद से किसानों के बिखरे आंसू, तीन महीने बाद से मुआवजे की आस जोह रही पथराई आंखे

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com